---Advertisement---

झारखंड में मौसम बदलेगा रंग: 23 से बादल छाएंगे, 25 से 27 अक्टूबर तक कई जिलों में बारिश के आसार

On: October 22, 2025 10:00 AM
---Advertisement---

Jharkhand Weather: राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड के मौसम में अगले कुछ दिनों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 23 अक्टूबर से आसमान पर बादल छाने लगेंगे, जबकि 25 से 27 अक्टूबर के बीच राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 23 अक्टूबर से झारखंड के मौसम में परिवर्तन शुरू होगा। कई जिलों में बादल छा जाएंगे और बीच-बीच में वर्षा भी देखने को मिलेगी। उन्होंने बताया कि 27 अक्टूबर तक राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 24 अक्टूबर के बाद गुमला, खूंटी, सिमडेगा और कोल्हान प्रमंडल के जिलों में हल्की बारिश की शुरुआत हो जाएगी। वहीं, 25 अक्टूबर से पूरे राज्य में बारिश की स्थिति बन सकती है।

इस बीच, बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर क्षेत्र में बना अपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन मंगलवार को एक निम्न दबाव क्षेत्र में तब्दील हो चुका है, जो अब उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटों में यह सिस्टम और गहराएगा, जिससे झारखंड के मौसम पर इसका असर पड़ेगा।

इस बदलाव के कारण अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि देखी जा सकती है। मंगलवार को रांची का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री और न्यूनतम 19.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम जबकि अधिकतम एक डिग्री अधिक रहा। वहीं, देवघर में सबसे अधिक तापमान 33.7 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि 22 से 24 अक्टूबर के बीच पूरे झारखंड का मौसम इस निम्न दबाव क्षेत्र से प्रभावित रहेगा। फिलहाल राज्य में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में बादल और बारिश के साथ मौसम में ठंडक का एहसास भी बढ़ सकता है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

खाड़ी देशों में फंसे झारखंड के लोगों की मदद करेगी हेमंत सरकार, हेल्पलाइन नंबर जारी

रांची में जंगली हाथी ने मचाया तांडव, युवक को कुचलकर मार डाला; महिला समेत 2 घायल

संस्थापक दिवस: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अनूठी पहल,जे एन टाटा की प्रतिमा का अनावरण,10000 दीपों से श्रद्धांजलि, रक्तदान शिविर

झारखंड के उद्योग धंधों मजदूरों के दिन बहुरेंगे,सीएम हेमंत और टाटा ग्रुप चेयरमैन आमने-सामने बैठे,11000 करोड़ निवेश को हरी झंडी

रांची:नशे में धूत युवक हाथी के पास जाकर देने लगा चैलेंज और दर्दनाक मौत

9 वर्षों से लंबित जेटेट परीक्षा को लेकर हजारीबाग जिला छात्र युवा अधिकार संघ का राज्य स्तरीय आंदोलन की तैयारी शुरू