---Advertisement---

सरायकेला:सातबहनी जमालपुर जमीन विवाद अभिमन्यु और रोहित बोले वे जमीन माफिया नहीं हैं,सीओ का फैसला मानेंगे

On: October 22, 2025 8:56 PM
---Advertisement---

सरायकेला :आदित्यपुर थाना अंतर्गत सातबहनी जमालपुर मौजा भूमि विवाद खाता संख्या 53 और 19 प्लॉट नंबर 65 जिसमें कुल 2. 97 डिसमिल जमीन पर संतोष कुमार और अभिमन्यु कुमार के बीच विवाद चल रहा है। मामला आदित्यपुर थाना से लेकर गंभरिया सीओ ऑफिस तक पहुंच गया है। मामले की जांच सीओ कर रहे हैं। इसी बीच एक पक्ष संतोष कुमार ने इस जमीन पर कागजात के सहारे अपना मालिकना हक होने का दावा किया है और दूसरे पक्ष अभिमन्यु और रोहित पर भू माफिया होने का आरोप लगाते हुए जमीन हड़पने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। इस संदर्भ में थाना में आवेदन भी दिया था। वहीं दूसरी ओर इस जमीन पर अपना मालिकाना हक अभिमन्यु कुमार ने भी कागजात के बलबूते पर दावा किया है और उन्होंने कहा कि उन पर जमीन माफिया होने का गलत आरोप संतोष कुमार के द्वारा लगाया जा रहा है।

मामला कुछ इस प्रकार है दावों के मुताबिक संतोष कुमार ने थाना में जो आवेदन दिया है उसके अनुसार मैं संतोष कुमार, पिता : स्वर्गीय विशेश्वर ठाकुर, पता- फ्लैट १० -108,प्लैटिना सिटी, सी० जोन, बन्तानगर, आदित्यपुर-2 आपको सविनय सूचित करना चाहता हूँ कि मेरी माता स्वगीय सुमित्रा देवी ने एक जमीन जमालपुर मौमा अन्तर्गत वार्ड संख्या-03, थाना संख्या- 63, जिला-सरायकेला खर सावों में 06/08/2002 की खरीदी थीं। जिसका रजिस्ट्री (विक्रय ६० संख्या) 3074 है जो सरायकेला-खरसावाँ रजिस्ट्री ऑफिस में दर्ज है। इस जमीन का दाखिल-खारिज अंचल कार्यालय, गम्हरिया में म्युटेशन संख्या 419/2003-04) के रूप में करा लिया गया था। तत्पश्चात् हमलोगों ने लगभग 5 फीट ऊँची चारों तरफ से चार दिवारी खड़ी कर दी थी। कुछ वर्षों के बाद आस पास के जानकार लोगों से पता चला मेरे पड़ोस में रहने वाले अभिमन्यु कुमार (मनु) और उनके परिवार द्वारा उत्तर और पश्चिम दिशा की दिवारों का ईंट वीरे-धीरे चुरा लिया गया जो इस पूरी साजिश की शुरुआत थी। आज दिनांक 11/10/2005 को लगभग सुबह १ बजे अपने जमीन पर साफ-सफाई कराने के लिए जे.सी. बी० लेकर गए थे। आस समय मनु और उनके मित्र आकर धमकी देने लगे और गाली-गलौज करने लगे। मैंने शोर मचाकर आस-पास के कुछ लोगों को जमा किया तब बौखलाकर में लोग जान से मारने की धमकी देकर चले गए। इसके बाद लगा 11:30 बजे मुझे आदित्यपुर थाना से काम रोकने के लिए फोन आया तो मैंने विधि-व्यवस्था पर अपनी आस्था कायम रखते हुए मिट्टी बराबर कर के काम बंद कर दिया । ये लोग दबंग हैं तथा जमीन पर रास्ता रोककर अपना मकान बना रखा है। कुछ भू माफियायों द्वारा मेरी जमीन पर अवैध कब्जा करने की साजिश की जा रही है। इस अवैध कार्य में अभिमन्यु कुमार के साथ 4-5 लोग शामिल हैं। विगत 4-5 वर्षों में ऐसी 4-5 घटनाएं घट चुकी है जिसमें थे वो शामिल हैं। इनसे भविष्य में मेरी जान की भी खतरा है।

महाशय अतः आपसे विनम्र निवेदन है।उचित कार्यवाही करने की कृपा करें।

इस शिकायत के बाद फिर एक बार 18 अक्टूबर 2025 को संतोष के द्वारा आदित्यपुर थाना में शिकायत की गई थी जिसमें क्या कहा गया था।हू बहू देखें।

मेरी जमीन पर भू माफियायों द्वारा अवैश्य कब्जा करने की दुबारा कोशिश करने और पहली शिकायत के बाद बालु गिराने के संबंध में

मैं संतोष कुमार, पिता स्वर्गीय विशेश्वर ठाकुर, पता-फ्लैट न०-108, प्लैटिना सिटी, सी. जोन, बनतानगर, आदित्यपुर-२. आपको सविनय सूचित करता चाहता हूँ कि पिछ‌ले शनिवार (11/10/2025) को मैं अपने जमीन (जमालपुर मौजा अन्तर्गत वार्ड संख्या-03, व्याना संख्या-63, सराईकेला-खरसावा) को बराबर करने के उद्देश्य से जेसीबी लेकर गया था । लगभग 2 घंटे जे सी. बी. चलने के बाद आदित्यपुर थाना से मुझे काम रोकने के बावत फोन आया। मैंने गड्ढे की मिट्टी से बराबर कटवाकर न्याय व्यवस्था को बहाल करते हुए काम रोक दिया । मुझे मता चला कि मेरी जमीन पर अभिमन्यु कुमार (मनु) ने अपना अधिकार दिखा कर कुछ जाली कागजात जमा किया है। मैंने भी अपना कागजात थाना में एक आवेदन के साथ दिनांक 11/10/2005 को थाना (आदित्यपुर) में जमा करवा दिया था। लेकिन ये मामला बेवजह लंबित होने की स्थिति के बावजूद मनु ने आज सुबह मेरी जमीन पर बालू गिराया है। मुझे इस बात पर कड़ी आपत्ति है तथा आज उसी संदर्भ में आपसे निवेदन है कि मेरी जमीन पर से अवैध बालू हटवा दिया जाए ताकि ये दबंग लोग किसी तरह से मेरे ऊपर हावी ना हो। ये लोग जब तक मामला लंबित है तब तक मेरी जमीन से दूर रहें। मैं इस बावत एक बोर्ड थाना द्वारा निर्देशित (सूचना) लगवाना चाहता हूँ ताकि भविष्य में नापी पूरी हुए बिना। मनु एवं उसके दबंग दोस्तों द्वारा कोई भी काम मेरी जमीन पर ना कराया जाए । अपने पिछले आवेदन में मैंने ये भी अवगत कराया था कि उसने मुझे जान से मरवाने की धमकी भी दी हुई है।

अतः श्रीमान् से सविनय निवेदन है कि इस मामले को संज्ञान में लें और मनु को मेरी जमीन पर से यथाशीघ्र बालू हटाने का निर्देश दें और मामले को आगे बढ़ने से और बढ़ाने से उसे रोकें। इसके लिए मैं आपका सदा आभारी रहूंगा।

इधर दूसरे पक्ष के अभिमन्यु कुमार ने उपरोक्त जमीन पर अपना दावा प्रस्तुत करते हुए थाना में जो आवेदन दिया है

देखे हू बहू

हमारे जमीन पर अवैध रूप से काम करने हेतु मैं अभिमन्यु कुमार पिता स्वः कमला प्रसाद सिह सतवहनी (जमालपुर) की रहने वाला हूं। मैं अपने घर के बगल में 2022 वे एक जमीन खरीदा था। जिसका खाता न৮-(19,53) और प्लाए 70-65 है। कुल जमीन 2. 97 डिसमिल है। आज सुबह लगभग, 9:00 AM बजे हमारे जमीन पर सतोष व अन्य दो व्यक्ति द्वारा जेसीबी चलाने लगे।मना करने करने गया तो वे लोग हमसे बात भी नही कर रहे है। और हमें भगा दिये और बोले जाओ जहां जाना है। ये मेरी जमीन है।

अतः श्रीमान से निवेदन है कि हमारे कागजात देखकर हमे अपनी जमीन पर कब्जा दिलाया जाए।

बहरहाल दोनों पक्ष जमीन पर दावा कर रहे हैं मामला थाना से लेकर सीओ तक पहुंच गया है। दोनों पक्षों में आरोप प्रत्यारोप जारी है। गंभीरिया सीओ मामले की जांच कर रहे हैं। दोनों पक्ष कागजातों के आधार पर दावा कर रहा है। एक पक्ष दूसरे पक्ष के कागजात को फर्जी बता रहा है। जांच में ही स्पष्ट हो पाएगा। लोगों की निगाहें भी इस मामले पर लगी हुई है पुलिस और प्रशासन की जांच में क्या आता है यह देखना है। दोनों पक्षों के बीच तनाव बरकरार है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें