---Advertisement---

झारखंड में फिर बदलेगा मौसम, 26 अक्टूबर से इन जिलों में बारिश के आसार; सुबह छा सकता है कोहरा

On: October 24, 2025 10:13 AM
---Advertisement---

Jharkhand Weather: झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में 29 अक्टूबर तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर अब झारखंड पर कमजोर पड़ गया है, जिसके कारण दक्षिणी इलाके को छोड़कर अधिकांश हिस्सों में फिलहाल मौसम साफ बना रहेगा।

अगले पांच दिनों का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले पांच दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

24 अक्टूबर: सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध रहने की संभावना है, जबकि दिन में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। मौसम शुष्क रहेगा।

25 अक्टूबर: पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद, पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार जिलों में सुबह के समय मध्यम दर्जे का कोहरा छा सकता है।

बारिश और गरज के संकेत

26 अक्टूबर: दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि बाकी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। दक्षिणी, मध्य और उत्तर-पश्चिमी झारखंड के इलाकों में सुबह के समय कोहरा छाने की संभावना है। वहीं, पश्चिमी हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश और गरज हो सकती है।

27 अक्टूबर: दक्षिणी, मध्य और उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में सुबह कोहरा रहेगा। पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां जिलों में मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के आसार हैं।

राज्य के अधिकांश हिस्सों में फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम झारखंड में अगले कुछ दिनों के दौरान हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रह सकती है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोको कॉलोनी मां पहाड़ी के माता महाकाली रूप दर्शन को पहुंचे झामुमो नेता कुणाल षाडंगी, जंबो अखाड़ा के बंटी सिंह, एडीएल सोसायटी और राम मंदिर के सदस्य

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन पर पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने हर्ष व्यक्त किया और बोले..!

आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ने प्यासे को पानी पिलाकर पनशाला का किया शुभारंभ

संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की साधारण सभा संपन्न

विपक्षी उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल ने सीजीपीसी को पत्र सौंपा,10 मई को ही निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग

हजारीबाग बैंक लूट कांड का खुलासा:यूपी STF-झारखंड पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, 3 गिरफ्तार,1 किलो सोना और 20 लाख कैश बरामद