Satish Sinha
October 30, 2025 (Last updated: October 30, 2025)
जमशेदपुर : गायत्री परिवार टाटानगर का युवा प्रकोष्ठ नवयुग दल का 31 वां स्थापना दिवस आगामी 2 नवंबर को मनाया जाएगा ।
इस हेतु विशेष गोष्ठी बुधवार को गायत्री ज्ञान मंदिर भालुबासा में जिला युवा समन्वयक श्री प्रशांत कालिंदी जी के अध्यक्षता में संपन्न हुआ ।
इस अवसर पर यह निर्णय लिया गया कि इस बार स्थापना दिवस के अवसर पर अभिभावक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें गायत्री परिवार टाटानगर के सभी 24 शाखाओं से वरिष्ठ परिजन को आमंत्रित किया जाएगा । इसके साथ ही नवयुग दल के कार्यकारिणी का पुनर्गठन भी संपन्न होगा ।
मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।