---Advertisement---

झारखंड: 1 करोड़ के इनामी विवेक सहित 8 नक्सलियों को मार गिराने वाली टीम को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

On: October 31, 2025 1:33 PM
---Advertisement---

रांची: बोकारो स्थित लुगु पहाड़ में अप्रैल 2025 में हुई बड़ी नक्सल मुठभेड़ में विशेष सुरक्षा बल और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक करोड़ के इनामी कुख्यात नक्सली विवेक समेत आठ उग्रवादियों को ढेर कर इतिहास रच दिया था। इसी ऐतिहासिक सफलता के लिए केंद्र सरकार ने टीम को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक 2025 से सम्मानित किया है।

इस अभियान में देश में पहली बार झारखंड पुलिस ने एक साथ आठ नक्सलियों का सफाया किया था, जिनमें प्रयाग मांझी और अरविंद यादव जैसे कुख्यात नाम भी शामिल थे। यह ऑपरेशन नक्सल विरोधी अभियान की सबसे बड़ी उपलब्धियों में गिना गया था।

सम्मानित टीम में IG से लेकर कांस्टेबल तक शामिल

गृह मंत्रालय द्वारा जारी सूची के मुताबिक, इस मुठभेड़ में शामिल कुल 14 अफसरों और जवानों को यह सम्मान दिया गया है। इनमें दो आईजी, दो डीआईजी, एक एसपी, एक डिप्टी कमांडेंट, दो दारोगा और छह कांस्टेबल शामिल हैं।

सम्मान पाने वाले अधिकारी और जवान:

आईपीएस अमोल वेणु कांत होमकर

आईपीएस माइकल राज

आईपीएस इंद्रजीत महता

आईपीएस सुरेंद्र कुमार झा

आईपीएस मनोज स्वर्गियरी

डिप्टी कमांडेंट मिथिलेश कुमार

सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार

सब इंस्पेक्टर मंटू कुमार

कांस्टेबल दीनबंधु शेखर

कांस्टेबल पारस कुमार वर्मा

कांस्टेबल विकास कर्मकार

कांस्टेबल भागीरथ रजवार

कांस्टेबल शिवनंदन हांसदा

कांस्टेबल अजय मेहता


कुल 1364 सुरक्षाकर्मियों को मिला सम्मान

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस वर्ष 1364 अधिकारी और जवानों को दक्षता पदक देने की घोषणा की है। इनमें झारखंड के इन 14 वीर जवानों के अलावा जांच क्षेत्र के 93 और फोरेंसिक साइंस फील्ड के नौ विशेषज्ञ भी शामिल हैं।

झारखंड की बड़ी उपलब्धि

लुगु पहाड़ मुठभेड़ ने नक्सल विरोधी अभियान में झारखंड को बड़ी सफलता दिलाई थी। राज्य पुलिस से लेकर केंद्रीय एजेंसियों तक, सभी ने इस ऑपरेशन की सराहना की थी। अब उसी सफलता को सम्मान में बदलते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस टीम की वीरता पर मुहर लगाई है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

संस्थापक दिवस पर टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन बोले,कर्मियों की संख्या 15 लाख होगी, महिला और युवाओं को मिलेगा रोजगार

राज्यसभा के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की सूची की जारी, बिहार से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन,और देखें कौन कहां से

अपराधी मनीष सिंह के खिलाफ सख्त एक्शन न लेने पर जुगसलाई थानेदार बैजनाथ कुमार सस्पेंड,जानें पूरा मामला

जमशेदपुर:बोड़ाम,आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, सात गिरफ्तार

देवघर: जंगल में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार

चाईबासा: अवैध शराब के खिलाफ रेड करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर तीर धनुष लैस ग्रामीणों का हमला,ASI घायल