---Advertisement---

बिग ब्रेकिंग:दुलारचंद मर्डर केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, बाहुबली अनंत सिंह गिरफ्तार

On: November 2, 2025 6:56 AM
---Advertisement---

पटना: मोकामा हॉट सीट पर जनसुराज पार्टी कार्यकर्ता दुलारचंद की चुनाव प्रचार के दौरान हत्या के मामले में पुलिस ने देर रात बड़ा एक्शन लिया है और बाहुबली जनता दल यूनाइटेड प्रत्याशी अनंत सिंह को बाढ़ के बेढना से गिरफ्तार कर लिया है। पटना एसएसपी ने कहा कि एफआईआर में उनका नाम होने के कारण उनकी गिरफ्तारी की गई है। खबर है कि गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उन्हें पटना ले गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनंत सिंह को उनके दो समर्थकों के साथ गिरफ्तार किया गया है जिनका नाम मणिकांत और रंजीत है।

जिन्हें आज पटना कोर्ट मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।

बता दें कि बिहार राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी ने सरकार पर सवाल उठाए थे और दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह की नहीं गिरफ्तारी होने पर सवाल उठाया था।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now