---Advertisement---

घाटशिला सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखने के लिए चुनाव प्रचार में कल से उतरेंगे सीएम हेमंत और पत्नी कल्पना

On: November 2, 2025 12:08 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:घाटशिला सीट पर पुन: अपना कब्जा बरकरार रखने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा कल से पूरी जोश खरोश के साथ मैदान में उतरने वाली है। जिसमें सीएम हेमंत सोरेन और पत्नी कल्पना सोरेन धुआंधार चुनाव प्रचार जनसंपर्क और रोड शो करने वाले हैं।

घाटशिला उप चुनाव को लेकर दोनों नेता 3 नवंबर से 8 नवंबर के बीच घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में प्रचार करेंगे.

सूत्रों के अनुसार, हेमंत सोरेन मुख्य रूप से बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे, जबकि कल्पना सोरेन मतदाताओं के बीच रोड शो और जनसंपर्क अभियान के जरिए पहुंच बनाएंगी. झामुमो घाटशिला उपचुनाव को प्रतिष्ठा का मुद्दा मानते हुए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है.गौरतलब है कि पार्टी ने स्वर्गीय रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन को अपना प्रत्याशी बनाया है. पार्टी का मानना है कि जनता रामदास सोरेन के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए उनके पुत्र को समर्थन देगी. झामुमो नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन की मौजूदगी से चुनावी माहौल में नई ऊर्जा आएगी और पार्टी को सीधा लाभ मिलेगा. घाटशिला में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और मुकाबला अब दिलचस्प मोड़ लेता दिख रहा है.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें