---Advertisement---

मेक्सिको: सुपर मार्केट में धमाका,23 लोगों की मौत, कई बच्चे भी शामिल

On: November 2, 2025 1:15 PM
---Advertisement---

एजेंसी:मेक्सिको के एक सुपर मार्केट में जबरदस्त धमाका हुआ है इस धमाके में अब तक 23 लोगों की जान जा चुकी है जिनमें कई बच्चों की भी संख्या शामिल है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तरी हिस्से में शनिवार को हर्मोसिल्लो शहर के एक वाल्डोज स्टोर में हुई. धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास का इलाका धुएं से भर गया.

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि 11 लोग घायल हुए हैं जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

सोनोरा राज्य के गवर्नर अल्फोंसो दुराजो ने एक वीडियो संदेश जारी कर बताया कि मृतकों में कई नाबालिग भी हैं. उन्होंने कहा कि इस घटना की पारदर्शी और विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि विस्फोट कैसे हुआ और इसके लिए कौन जिम्मेदार है. उन्होंने कहा कि प्रशासन पीड़ितों के परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करेगा और कोई भी इस दर्द में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा.

गवर्नर दुराजो ने बताया कि आपातकालीन सेवाओं, पुलिस और स्वास्थ्यकर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और कई लोगों की जान बचाई. मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने हादसे पर गहरा शोक जताते हुए कहा कि वह पीड़ितों के परिजनों के साथ हैं. उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘मैंने सोनोरा के गवर्नर अल्फोंसो दुराजो से बात की है और सहायता टीम भेजने के निर्देश दिए हैं ताकि घायल और मृतकों के परिवारों को हर संभव मदद दी जा सके.’

क्या है हादसे की वजह?

स्थानीय अधिकारियों ने हमले या हिंसा की किसी साजिश की संभावना को खारिज किया है. शहर के फायर डिपार्टमेंट के प्रमुख ने कहा कि यह जांच की जा रही है कि वास्तव में विस्फोट हुआ था या आग लगने से यह हादसा हुआ. राज्य के अटॉर्नी जनरल गुस्तावो सालास ने बताया कि कई मौतें जहरीली गैसों के सेवन से हुई हैं. फॉरेंसिक टीम के अनुसार, अधिकांश लोगों की मौत दम घुटने से हुई. वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ने दावा किया है कि आग की वजह बिजली के ट्रांसफॉर्मर की खराबी हो सकती है. सोनोरा के अभियोजन कार्यालय ने कहा है कि प्राथमिक जांच में यह हादसा दुर्घटनावश प्रतीत होता है. अधिकारी घटनास्थल पर फायरफाइटर्स द्वारा मंजूरी मिलने के बाद आगे की जांच करेंगे ताकि सही कारणों का पता लगाया जा सके.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें