पटना:बिहार विधानसभा चुनाव के बीच मोकामा में बाहुबली नेता दुलारचंद की हत्या के बाद पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से एक्टिव हो गई है और इस मामले में चुनाव आयोग भी सख्त हो गया है और अब भविष्य में अनहोनी की घटना ना घटे इसके लिए पुलिस ने आदेश दिया है कि अब मोकामा विधानसभा क्षेत्र चुनाव प्रचार में पुलिस मजिस्ट्रेट और वीडियो ग्राफिक तैनात रहेंगे।
बता दें कि जनसुराज और जदयू समर्थकों की झड़प के बीच दुलारचंद की मौत हो गई। इस घटना के बाद मोकामा टाल क्षेत्र में भारी बवाल की स्थिति कायम हो गई।
29 घंटे के बाद दुलारचंद का अंतिम संस्कार किया गया वहीं हत्याकांड के दूसरे दिन घोसवरी थानाध्यक्ष सब-इंस्पेक्टर मधु सुदन और भदौर थानाध्यक्ष सब-इंस्पेक्टर रवि रंजन पर कार्रवाई की गई है। साथ ही पुलिस ने आदेश दिया है कि अब मोकामा विधानसभा क्षेत्र चुनाव प्रचार में पुलिस, मजिस्ट्रेट और वीडियोग्राफर की तैनाती होगी।
बाढ़ ASP राकेश कुमार ने इसको लेकर बताया कि जो मोकामा के मुख्य प्रत्याशी हैं जो रैली करेंगे इसकी जानकारी पुलिस को होगी और कोई घटना दुर्घटना ना हो इस लिए पुलिस बल मजिस्ट्रेट और वीडियोग्राफर की तैनाती की जाएगी। इस बात पर ध्यान दिया जा रहा है कि शांतिपूर्ण वार्तावरण में चुनाव प्रचार हो और मतदान हो। जब उनसे पूछा गया कि क्या प्रत्याशी पुलिस अभिरक्षा में चुनाव प्रचार करेंगे तो उन्होंने कहा कि नहीं पुलिस अभिरक्षा में नहीं करेंगे बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल, मजिस्ट्रेट और वीडियोग्राफर की तैनाती की जा रही है।










