---Advertisement---

बिशुनपुरा पुलिस ने गुम हुआ मोबाइल किया बरामद, CEIR पोर्टल से ट्रेस किए गए फोन को मालिक को सौंपा

On: November 2, 2025 8:34 PM
---Advertisement---

अजित कुमार रंजन

बिशुनपुरा (गढ़वा): बिशुनपुरा थाना क्षेत्र के अमहर खास निवासी हरिओम कुमार चंद्रवंशी (पिता – सुदर्शन चंद्रवंशी) का मोबाइल फोन 28 अक्टूबर (मंगलवार) को खो गया था। मोबाइल खोने के मात्र पांच दिनों के भीतर पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से मोबाइल को बरामद कर आज 2 नवंबर (रविवार) को मालिक को सुपुर्द कर दिया।

थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि बिशुनपुरा पुलिस तकनीक का उपयोग कर त्वरित कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि यदि किसी को किसी का खोया मोबाइल मिलता है, तो तुरंत थाना को सूचित करें ताकि मोबाइल सही मालिक तक पहुंच सके।

फोटो : थाना प्रभारी

साथ ही सभी मोबाइल दुकानदारों को निर्देश दिया गया है कि यदि कोई व्यक्ति मोबाइल का लॉक खुलवाने आए तो इसकी सूचना थाना को अनिवार्य रूप से दें, ताकि चोरी या खोए मोबाइल का दुरुपयोग रोका जा सके।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर रमना में जश्न, क्रिकेट प्रेमियों ने दी बधाई

गढ़वा में नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने किया कथा मंडप का उद्घाटन

गढ़वा: कलश यात्रा के साथ जोबरईया में रुद्र महायज्ञ शुरू

गढ़वा: शाॅर्टेज की अफवाह से पंपों पर उमड़ी भीड़, एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण; बोले- सप्लाई चेन प्रभावित करने वालों पर होगी प्राथमिकी

गढ़वा में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, महिला की मौत; कई लोग गंभीर घायल

गढ़वा: महिला दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन 8 मार्च को, विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित