---Advertisement---

पोटका: गीतीलता में बाइक सवार को पिकअप वैन ने पीछे से ठोका, पत्नी को छोड़कर आ रहे युवक की दर्दनाक मौत

On: November 3, 2025 12:31 PM
---Advertisement---

पोटका: पोटका थाना क्षेत्र गीतिलता में हाता टाटा मेन रोड पर पिंकअप वैन ने पीछे से बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। धक्का मारने के बाद पिकअप वैन भाग रहा था। जिसे लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि गितिलता टोला भुरसाडीह निवासी विक्रम बास्के अपनी पत्नी को कुदादा छोड़कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक पिकअप वैन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि विक्रम की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पोटका पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों ने भागने की कोशिश कर रही पिकअप वैन को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें