घाटशिला: विधानसभा उपचुनाव से पहले भाजपा को फिर एक बार बड़ा झटका लगा है। पिछले दिनों जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिंह समेत तकरीबन दो दर्जन से भी अधिक लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा था। जिन्हें खुद सीएम हेमंत सोरेन ने माला पहनकर स्वागत किया था। अब फिर से एक बार खबर आ रही है कि घाटशिला प्रखंड के विभिन्न गांवों से आए सैकड़ों ग्रामीणों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का दामन थाम लिया। इनमें ज्यादातर महिलाएं और युवा शामिल थे।
यह कार्यक्रम झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन की उपस्थिति में आयोजित हुआ, जिसकी अगुवाई पोटका विधायक संजीव सरदार कर रहे थे।सभा में झामुमो के तेज़तर्रार नेता और सिसई से विधायक जिग्गा सुसारन होरो भी मौजूद थे। उन्होंने ग्रामीणों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई और पार्टी का चिन्ह देकर स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में माताओं, बहनों, युवाओं और बुजुर्गों ने “सोमेश सोरेन की जीत” के नारे लगाए।सोमेश चंद्र सोरेन ने कहा कि झामुमो सरकार ने गांवों तक विकास की रोशनी पहुँचाई है — सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और योजनाओं का लाभ अब घर-घर तक मिल रहा है। उन्होंने लोगों से चेतावनी दी कि वे झूठे वादों और भ्रम फैलाने वालों से सावधान रहें।विधायक संजीव सरदार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनता समझ चुकी है कि कौन काम करता है और कौन सिर्फ प्रचार। उन्होंने कहा,
“घाटशिला की जनता का विश्वास, झामुमो का हौसला — यही इस चुनाव की असली ताकत है।”सभा में भीड़ ने जोश के साथ नारे लगाए —
“घाटशिला का संदेश, जोहार जोहार सोमेश!”
“रामदास सोरेन अमर रहें!”सिसई विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने कहा कि इस ऐतिहासिक समर्थन से यह साफ संकेत मिल चुका है कि घाटशिला में झामुमो की प्रचंड जीत तय है।










