कुटाम में कार्तिक पूर्णिमा पर राधा रमन मंदिर में भक्ति और प्रकाश का संगम
Dinesh Banerjee
November 7, 2025 (Last updated: November 7, 2025) 1 minute read
मुरी : कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्री श्री राधा रमन मंदिर में भगवान के दिव्य दर्शन, भागवत कथा और भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। दीपदान और रंगोली से पूरा मंदिर परिसर आलोकित रहा। कथा वाचक परम पूज्य दास गदाधर प्रभु जी ने भक्तों से जीवन को राधा-कृष्ण की भक्ति को समर्पित करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में झालदा, तुलीन, मुरी, सिल्ली, गोला आदि क्षेत्रों से लगभग 5000 श्रद्धालु शामिल हुए। गुरुकुल के प्रचारक सुबल दास, स्टोक कृष्ण प्रभु, विश्वनाथ प्रभु एवं ग्रामवासी भक्तों ने कार्यक्रम को सफल बनाया।
मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।