---Advertisement---

नोएडा:नाले में मिली सिर और हाथ कटी महिला की लाश,मची सनसनी

On: November 7, 2025 9:58 AM
---Advertisement---

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-82 में उस वक्त सनसनी मच गई।जब एक नाले में गुरुवार को एक महिला का सिर और हाथ कटा हुआ शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
मृतका की पहचान करने के लिए पुलिस सक्रिय है। महिला के शव की जल्द पहचान करने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।

इसके अलावा घटना के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। यह मामला थाना सेक्टर-39 के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि सेक्टर-82 नोएडा कट के पास नाले में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकाल लिया।

मृतका के शव का पंचनामा बनाकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों के रिकार्ड की जांच कर रही है। इस काम में इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी मैनेजमेंट सिस्टम की सहायता भी ली जाएगी।

वहीं, इस मामले में एडीसीपी नोएडा सुमित कुमार शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को सेक्टर-82 नोएडा कट के पास नाले में एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकाला गया है। मृतका के शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतका के शव की शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें