गोड्डा :बागजोरी गांव से तीन दिनों से लापता विवाहिता का शव घर के पिछवाड़े कुएं से मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकता है।
बताया जाता है कि भागलपुर नाथनगर की काजल कुमारी की दो साल पहले गोड्डा के बागजोरी के रहने वाले मिथुन भगत के साथ अरेंज मैरिज हुई थी। उनका एक बच्चा भी हुआ है।
मृतका के पति मिथुन भगत का ही कहना है कि पत्नी के साथ घटना के दिन नोंक-झोंक हुई थी। काजल कुमारी 5 नवंबर से लापता हो गई थी. तीन दिनों के बाद शुक्रवार की सुबह उसका शव घर के पीछे कुंए से बरामद किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि मामला हत्या का है आत्महत्या का!










