---Advertisement---

VIDEO: लूट के इरादे से महिला ने दुकानदार की आंखों में डाली मिर्च, 20 सेकंड में 18 थप्पड़ से बदला माहौल

On: November 7, 2025 5:50 PM
---Advertisement---

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद से एक ऐसा अजीबो-गरीब मामला सामने आया है जिसने लोगों को हैरान भी कर दिया और हंसी से लोटपोट भी। यहां एक महिला ने दिनदहाड़े ज्वेलरी की दुकान में लूट की कोशिश की, लेकिन उसका प्लान जिस तरह फेल हुआ, वो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था।


मामला शहर के एक नामी ज्वेलरी स्टोर का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुई थी। शुरुआत में वह पूरी शांति से दुकानदार से गहने दिखाने को कहती है। दुकानदार भी बिना किसी शक के उसे ज्वेलरी दिखाने लगता है।

कुछ देर बाद जब दुकान में भीड़ कम दिखी, तो महिला ने अचानक अपने पर्स से लाल मिर्च पाउडर निकाला और दुकानदार की आंखों में फेंक दिया। उसका इरादा था कि दुकानदार की आंखों में जलन होगी, वह कुछ देर के लिए कुछ नहीं देख पाएगा और इसी दौरान वह सोने के गहने लेकर फरार हो जाएगी।

लेकिन यहां कहानी ने अचानक करवट ली। आंखों में मिर्ची जाने के बावजूद दुकानदार ने हिम्मत नहीं हारी। थोड़ी देर के लिए पीछे हटने के बाद उसने झट से महिला को पकड़ लिया और उसे करीब 18 थप्पड़ जड़ दिए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो देखकर लोग दुकानदार की बहादुरी और सूझबूझ की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “ये हुई न जेंडर इक्वालिटी!” तो कुछ ने कहा कि ऐसी बराबरी समाज में वाकई जरूरी है।

इस बीच पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में सामने आया कि वह पहले भी कई दुकानों में चोरी की कोशिश कर चुकी है। फिलहाल पुलिस उससे आगे की जांच में जुटी है।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है। कुछ यूजर्स इसे किसी बॉलीवुड फिल्म के सीन से भी ज्यादा मनोरंजक बता रहे हैं, वहीं कई लोग दुकानदार की हिम्मत को सलाम कर रहे हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

अहमदाबाद और वडोदरा के 32 स्कूलों को बम की धमकी, ईमेल में लिखा- ‘बस उड़ा देंगे, गुजरात बनेगा खालिस्तान, हिंदुस्तान के टुकड़े-टुकड़े…’

5 साल से ग्रामीण पी रहे थे सिंथेटिक दूध-छाछ, डिटर्जेंट पाउडर और यूरिया से दूध बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़; 4 गिरफ्तार

एक साल के बच्चे की श्वासनली से निकला LED बल्ब, 6 हफ्ते तक निमोनिया समझकर चलता रहा इलाज

पॉर्न वीडियो दिखाकर बेटी से सालों किया रेप, TV की तेज आवाज में दब जाती थी चीखें-सिसकियां; पिता की हैवानियत जानकर फट जाएगा कलेजा

सेक्सवर्धक गोलियां खाकर परेशान करता था पति, पत्नी ने दूध में मिला दिया जहर; फिर भी नहीं बना काम तो तड़पाकर मारा

गुजरात के बनासकांठा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-इनोवा की आमने-सामने टक्कर, 7 की मौत