नई दिल्ली: संसद का शीतकालीन सत्र का ऐलान हो गया है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इस बारे में एक्स पोस्ट के जरिए जानकारी दी है। रिजिजू ने बताया सत्र 1 दिसंबर से 19 दिसंबर तक चलेगा।
रिजिजू ने कहा- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 1 दिसंबर से शीतकालीन सत्र आयोजित करने के सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। हमें एक सार्थक सत्र की उम्मीद है जो हमारे लोकतंत्र को मजबूत करे और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करे।













