---Advertisement---

बिहार:नवादा अंतिम चरण के मतदान के पहले राजद नेता के वाहन पर ताबड़तोड़ फायरिंग

On: November 9, 2025 8:12 PM
---Advertisement---

नवादा: बिहार में दूसरे और अंतिम चरण के मतदान से ठीक पहले राष्ट्रीय जनता दल के एक नेता की गाड़ी पर फायरिंग से हड़कंप मच गया है।घटना कादिरगंज थाना क्षेत्र के पाचंबा गांव की बताई जा रही है। शनिवार देर रात राजद नेता और मुखिया पति अवधेश महतो की गाड़ी पर अज्ञात हमलावरों ने 10 राउंड फायरिंग की। इस हमले में गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि अवधेश महतो गाड़ी में मौजूद नहीं थे, जिससे वे बाल-बाल बच गए।

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। अवधेश महतो ने अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने 10 दिनों के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। चेतावनी दी है कि ऐसा न होने पर नवादा में चक्का जाम किया जाएगा। जानकारी अनुसार रविवार को पचोहिया गांव में उग्र ग्रामीणों ने एक बैठक बुलाई, जिसमें राजद के नवादा विधानसभा प्रत्याशी कौशल यादव और अवधेश महतो भी उपस्थित थे।

बैठक में अवधेश महतो ने आरोप लगाया कि यह हमला एनडीए नेताओं द्वारा करवाया गया है। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव के दौरान उनकी जान जाती है, तो इसके पीछे एनडीए नेताओं का ही हाथ होगा। पूर्व विधायक कौशल यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अवधेश महतो की गाड़ी पर 10 गोलियां चलाई गईं। यदि वे गाड़ी में होते तो कुछ भी हो सकता था।

उन्होंने बताया कि अवधेश महतो गोविंदपुर की प्रत्याशी पूर्णिमा यादव के प्रमुख कार्यकर्ता हैं और कुशवाहा अति पिछड़ा समाज के सक्रिय नेता माने जाते हैं। गोलीबारी की घटना पर डीएसपी हुलास कुमार ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ आवेदन दिया गया है और गाड़ी को थाने लाया गया है। उन्होंने पुष्टि की कि आवेदन में गोलीबारी का जिक्र है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बिहार:60 वर्षीय प्रिंसिपल ने अपने ही स्कूल की 28 वर्षीय टीचर से नेपाल में शादी रचाई,वीडियो वायरल, दो समुदायों में तनाव

जुगसलाई के दर्जन भर बूथों पर कब्जा कर वोगस वोटिंग,रद्द कर कड़ी सुरक्षा में कराया जाए पुनर्मतदान: रिंकू सिंह

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव सेंट जॉन स्कूल बूथ नंबर 1 पर भारी हंगामा, प्रत्याशी रिंकू सिंह धरने पर,नारेबाजी

जमशेदपुर: सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत और जुगसलाई नगर परिषद में मतदान शुरू, सुबह 9:00 बजे तक

ममता बनर्जी को बहुत बड़ा झटका, टीएमसी में नंबर दो मुकुल राय का निधन

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:डॉली मलिक ने किसी को समर्थन नहीं किया, बोली,अफवाहों पर न दें ध्यान, सच्चाई की होगी जीत