जमशेदपुर: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की मतगणना शुरू है। दूसरे राउंड में आई रुझानों के मुताबिक झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार सोमेश सोरेन 5454 मतों से आगे चल रहे है।
काउंटिंग शुक्रवार को जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज में आज चल रही है। अभी अभी रुझान आया है।दूसरे राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। JMM के उम्मीदवार सोमेश सोरेन 5454 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 10919 मत मिले हैं। दूसरे नंबर पर BJP के उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन हैं। उन्हें 5465 मत मिले हैं।
पहली राउंड की गिनती पूरी होने के बाद जेएमएम के उम्मीदवार सोमेश सोरेन 2164 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 5450 मत मिले हैं। जेकेएलएम के प्रत्याशी रामदास मुर्मू दूसरे नंबर पर हैं। उन्हें 3286 वोट मिले हैं। भाजपा के उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन तीसरे नंबर पर हैं। उन्हें 2204 वोट मिले हैं।
आजाद उम्मीदवार श्रीलाल किस्कू को 134, विकास हेंब्रम को 94, भारत आदिवासी पार्टी के पंचानन सोरेन को 64, निर्दलीय उम्मीदवार मनोज कुमार सिंह को 56, मंसा राम हांसदा को 40, राम कृष्ण कांति महली को 30, परमेश्वर टुडू को 26, नारायण सिंह को 25, पार्वती हांसदा को 24, बसंत कुमार टोपनो को 12 और नोटा को 204 वोट पड़े हैं।
आठ बजे से काउंटिंग शुरू हो चुकी है। कुछ देर पहले ही जिला निर्वाचन अधिकारी- सह- डीसी कर्ण सत्यार्थी मतगणना स्थल पर पहुंचे। मतगणना के आंकड़े कुछ देर में आने लगेंगे।
काउंटिंग के लिए 15 टेबल बनाए गए हैं। 20 राउंड काउंटिंग होगी। दोपहर बाद चुनाव परिणाम घोषित होने की उम्मीद जताई जा रही है।
घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनकी किस्मत का फैसला आज होना है। मुख्य मुकाबला झामुमो के उम्मीदवार सोमेश सोरेन और भाजपा के उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन के बीच है। सोमेश सोरेन पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के बेटे हैं। बाबूलाल सोरेन पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा नेता चम्पाई सोरेन के बेटे हैं। घाटशिला विधानसभा की सीट पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद खाली हुई है।
घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में कोऑपरेटिव कॉलेज स्थित मतगणना स्थल पर पोस्टल बैलेट और होम वोटिंग मतों की गिनती पूरी हो चुकी है। 118 पोस्टल बैलेट और 31 होम वोटिंग मतों की गिनती हुई है। अब ईवीएम की गिनती शुरू होने जा रही है।










