---Advertisement---

जो उपकार करे, कल्याण करे वहीं देवता हैं:- श्री जीयर स्वामी

On: September 28, 2023 1:56 PM
---Advertisement---

शुभम जायसवाल

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा):– पूज्य संत श्री श्री 1008 श्री लक्ष्मी प्रपन्न जियर स्वामी जी महाराज ने कहा कि देवता शब्द का अर्थ है कि जिसके द्वारा उपकार हो, कल्याण हो, आनंद हो, समृद्धि हो, सुख प्राप्त होता हो। उसी को देवता कहते हैं। हम उनकी पूजा करते हैं। वह हमारी मंगल करते हैं। अग्नि, वायु, सूर्य, चंद्र, पृथ्वी, देवता तो प्रत्यक्ष देवता हैं।

चित् के भटकाव को समाप्त करना ही योग है।

योगेश्वर मतलब बताते हुए स्वामी जी महाराज ने बताया कि एक होते हैं योगीश्वर, एक होते हैं योगेश्वर और एक होते हैं योगी। एक होता है योग। चार होते हैं। जिस साधना के द्वारा हमे उन तत्वों से हमारा संबंध हो जाए, मिलन हो जाए उसी का नाम योग है। पातंञ्जल योगी के अनुसार हमारी चित् का जो चंचलता है, चित् का जो भटकाव है, चित् का जो उधेड़बुन है जो साधन समाप्त हो जाए उसी का नाम योग है। जो करने वाला है वह योगी है। योग करने वाले योगियों में जो श्रेष्ठ है वह योगीश्वर है। जिनके द्वारा योग उत्पन्न हुआ हो वे योगेश्वर हैं। भगवान कृष्ण योगेश्वर हैं।

नास्तिक न होइए बुद्धि विवेक का इस्तेमाल करीए।

लोग कहते हैं कि कहां भगवान हैं, कहां गाॅड हैं। सब अपने से चलता है। साधारण कपड़ा फट जाता है तो मशीन से सिलवाना पड़ता है। लोग कहते हैं कि दुनिया अपने से चलती है। कोई न कोई व्यवस्था है। इस दुनिया को चलाने के लिए। यदि सूर्य थोड़ा सा नीचे आ जाए तो पुरी दुनिया जलने लगेगी। उपर चले जाएं तो ठंड से अस्त व्यस्त हो जाना पड़ेगा। इसलिए अपने विवेक बुद्धि का उपयोग करीए। कितना भी नास्तिक होइए। नास्तिकता से काम नही चलने वाला है। जितना भी प्राकृतिक वस्तुएं हैं, इन सबको बनाने वाला कोई न कोई भगवान होगा। जब कोई कारण है तो कोई न कोई कर्ता भी है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सीएम हेमंत सोरेन ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

जमशेदपुर: सुबह 10:00 से 2 घंटे बिजली कई क्षेत्रों में रहेगी गुल, देख कहीं आपका भी!

बोकारो में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़, 4000 लीटर शराब और 8 लाख नकदी बरामद; 3 गिरफ्तार

नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत असंवैधानिक!राष्ट्रपति से चुनाव पर रोक व निरस्त करने की मांग

पलामू में इंसानियत शर्मसार: पैसों के लालच में मां ने नाबालिग बेटी की बुजुर्ग से करा दी शादी, आरोपी गिरफ्तार

मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर के लिए संध्या सिंह को एनडीए की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरी झंडी, बुधवार को करेगी नामांकन