---Advertisement---

बिहार चुनाव में हार कांग्रेसियों की समीक्षा बैठक में रार,आपस में ही एक दूसरे को गोली मारने की धमकी

On: November 28, 2025 4:29 PM
---Advertisement---

नई दिल्ली: कांग्रेस ने नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में बिहार चुनाव में हर के लिए समीक्षा बैठक आहूत की थी। जिसमें पार्टी के सभी 61 उम्मीदवार और कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इसी दौरान कांग्रेस के टिकट पर वैशाली सीट से चुनाव लड़े इंजीनियर संजीव और पूर्णिया से प्रत्याशी रहे जितेंद्र यादव के बीच समीक्षा बैठक में जमकर कहासुनी हुई। फिर वहां मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि इंजीनियर संजीव ने समीक्षा बैठक में पार्टी द्वारा बाहरी प्रत्याशियों को टिकट देने की वजह से हार का जिम्मेदार ठहराया। जितेंद्र यादव ने इसका विरोध किया। इस पर दोनों के बीच बहस छिड़ गए। दोनों एक दूसरे को अपशब्द कहने लगे। फिर इंजीनियर संजीव ने जितेंद्र को मुंह में गोली मारने की धमकी दे दी।

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के बैठक में पहुंचने से पहले हुए इस हंगामे के बाद पार्टी के वरीय नेता सकते में आ गए। फिर सांसद तारिक अनवर ने संजीव और जितेंद्र को फटकार लगाते हुए चुप रहने की नसीहत दी। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि पार्टी में लोग आते-जाते रहते हैं, लेकिन इस तरह की अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

राहुल और खरगे ने प्रत्याशियों से ली रिपोर्ट

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को कांग्रेस की समीक्षा बैठक में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों से 10-10 के समूह में बात कर उनसे रिपोर्ट ली। अधिकतर प्रत्याशियों ने एक दर्जन सीटों पर महागठबंधन में फ्रेंडली फाइट, गठबंधन के सीट बंटवारे में देरी होने, राजद के साथ चुनाव लड़ने पर नुकसान होने और नीतीश सरकार द्वारा चुनाव से ठीक पहले 10-10 हजार रुपये महिलाओं को बांटे जाने की योजना को कांग्रेस की हार की वजह बताया।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बिहार:60 वर्षीय प्रिंसिपल ने अपने ही स्कूल की 28 वर्षीय टीचर से नेपाल में शादी रचाई,वीडियो वायरल, दो समुदायों में तनाव

जुगसलाई के दर्जन भर बूथों पर कब्जा कर वोगस वोटिंग,रद्द कर कड़ी सुरक्षा में कराया जाए पुनर्मतदान: रिंकू सिंह

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव सेंट जॉन स्कूल बूथ नंबर 1 पर भारी हंगामा, प्रत्याशी रिंकू सिंह धरने पर,नारेबाजी

जमशेदपुर: सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत और जुगसलाई नगर परिषद में मतदान शुरू, सुबह 9:00 बजे तक

ममता बनर्जी को बहुत बड़ा झटका, टीएमसी में नंबर दो मुकुल राय का निधन

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:डॉली मलिक ने किसी को समर्थन नहीं किया, बोली,अफवाहों पर न दें ध्यान, सच्चाई की होगी जीत