---Advertisement---

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष ने थैलेसीमिया और रक्तदान से जुड़े मुद्दों के निष्पादन का दिया आश्वासन

On: December 3, 2025 11:55 PM
---Advertisement---

रांची: विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर “लहू बोलेगा” रक्तदान संगठन, रांची एवं झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल, संपादक शाहनवाज़ अख्तर के सहयोग से, झारखंड विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री रविंद्रनाथ महतो से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने थैलेसीमिया पीड़ितों और उनके परिजनों के लिए 14 सूत्री मांगों, रक्तदान संबंधी 19 सूत्री मुद्दों और दिव्यांगता पर 3 सूत्री स्मार-पत्र पेश किए।

माननीय अध्यक्ष ने प्रतिनिधिमंडल की बात गंभीरतापूर्वक सुनी और कहा कि थैलेसीमिया एवं रक्तदान से जुड़े मुद्दों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने स्वयं थैलेसीमिया पीड़ितों की कठिनाइयों का अनुभव साझा किया और बताया कि उन्होंने कुछ मामलों में बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए दिल्ली तक सहायता प्रदान कराई।

प्रतिनिधिमंडल ने इसके बाद झारखंड कांग्रेस के विधायक दल के नेता श्री प्रदीप यादव से उनके रांची स्थित आवास पर मुलाकात कर स्मार-पत्र सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल में नदीम खान, पॉवेल कुमार, रोयान सुरंजन बाड़ा, रीना सुचित्रा टोप्पो, अजित कुमार मिश्रा, जयनाथ महतो, बिमला कच्छप, विनोद बैठा, जिलानी अंसारी, नईमउल्लाह खान, अकरम और बुलंद आदि शामिल थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now