हजारीबाग: जिले के दारु थाना क्षेत्र अंतर्गत पुनाई निवासी अशोक महतो के पुत्र पंकज कुमार महतो ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। बताते चलें की पंकज कुमार महतो का इसी माह के ग्यारह तारीख को बगोदर में सड़क दुघर्टना हो गई थी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे तथा अभी रांची स्थित राज अस्पताल में इलाजरत है꫰
घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने तथा अब तक के इलाज में जमा पूंजी के खत्म हो जाने से सही उपचार नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बेहतर इलाज के लिए मदद की गुहार लगाई है तथा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग करने को कहा।