---Advertisement---

जैन धर्म का दस दिवसीय दशलक्षण महापर्व का क्षमावाणी पर्व के साथ समापन कल

On: September 29, 2023 3:04 PM
---Advertisement---

हजारीबाग :- जैन धर्म का सबसे महान पर्व दस दिवसीय दशलक्षण पर्व का समापन कल क्षमावाणी पर्व के साथ हो जाएगा। कल अनंत चतुर्दशी पर हुए श्री जी के माला प्राप्त करने का सौभाग्य प्रताप प्रबल जी छाबड़ा को मिला।

लौटते क्रम में शोभायात्रा बड़ा बाजार में आकर वहाँ श्री जी का अभिषेक शांतिधारा का कार्यक्रम हुआ। जेपी विनायका व ज्ञानचंद आलोक कासलीवाल ने श्री जी का अभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त किया।

शांतिधारा ज्ञानचंद आलोक कासलीवाल व राजकुमार देवेंद्र कुमार यीशु टोंग्या को प्राप्त हुआ। पंडित नयन जी शास्त्री ने सभी कार्यक्रम कराकर उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म पर प्रकाश डाला ।

संध्या में प्रतिक्रमण ,रत्नत्रय व्रतधारी की विनती का कार्यक्रम के बाद रंगारंग जैन व परिषद के द्वारा सांस्कृतिक व पारितोषिक का कार्यक्रम हुआ। सभी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले को जेपी विनायक ज्ञानचंद ,पवन कुमार अजमेरा के द्वारा पारितोषिक किया गया।

कल राजेश सेठी ,दीपिका पाटनी व श्वेता बड़जात्या को दिगंबर जैन पंचायत के द्वारा सम्मान कर गाजे बजे के साथ निवास स्थान पहुंचाया जाएगा। प्रभारी विजय लुहाड़िया ने बताया कि कल दोपहर में अभिषेक शांति धारा के बाद क्षमावाणी पर्व मनाया जायेगा।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें