---Advertisement---

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता का ऐलान पत्नी सुधा गुप्ता मानगो मेयर पद के लिए ताल ठोकेगी

On: December 9, 2025 2:56 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता ने अपनी शादी की सालगिरह में एक बड़ा ऐलान करते हुए पत्नी सुधा गुप्ता को मानगो से मेयर पद के लिए मैदान में उतार दिया। इसके बाद मानगो में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया और राजनीति भी तेज हो गई है।यह घोषणा उन्होंने उस वक्त की।जब दोनों अपनी शादी की सालगिरह मनाने ओम प्रकाश सिंह के गैराज सह कांग्रेस कार्यालय पहुंचे थे। धीरे-धीरे जुटी भीड़ ने कार्यक्रम को चुनावी रंग दे दिया।

सुबह से ही जवाहर नगर रोड नंबर 15 के सामने बने कार्यालय में कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी रही। जैसे ही बन्ना गुप्ता और उनकी पत्नी पहुंचे, पूरे परिसर में नारे गूंजने लगे। समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर दंपति का स्वागत किया। सालगिरह पर केक काटकर दोनों ने खुशी कार्यकर्ताओं के साथ बांटी।
दावेदारी की घोषणा करते हुए बन्ना गुप्ता ने कहा कि मानगो हमेशा से उनकी प्राथमिकता रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि सुधा गुप्ता इलाके के विकास में नई भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने कहा कि अंतिम फैसला जनता और पार्टी पर निर्भर रहेगा।

कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया। इस घोषणा के बाद मानगो शहर की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है और लोगों का ध्यान अब सुधा गुप्ता की उम्मीदवारी पर टिका है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव, सीजीपीएससी प्रतिनिधियों ने प्रधान पद के उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल को वोटर लिस्ट सौंपी

रांची डैम के पास पुलिस और कुख्यात शूटर सत्यम पाठक के बीच एनकाउंटर,अपराधी के दोनों पैरों में लगी गोली

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव संयोजक गुरु चरण सिंह बिल्ला कोर्ट में पेश हों!चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल

रामगढ़ में सनसनी,कई ज्वेलरी दुकानों से तकरीबन एक करोड़ की डकैती, दो डकैत पकड़ाए,जमकर धुनाई

रेलवे का बुलडोजर 22 से एक बार फिर गरजेगा,टार्गेट गुदरी बाजार और बर्मामाइन्स

संविधान संशोधन विधेयक गिरने पर प्रियंका गांधी बोलीं,लोकतंत्र की जीत, परिसीमन को लेकर मोदी सरकार की साजिश नाकाम:परविंदर सिंह