---Advertisement---

झारखंड में बर्फीली हवाओं ने गिराया तापमान, पड़ने लगी कड़ाके की ठंड; अभी और बढ़ने वाली है सर्दी

On: December 10, 2025 9:41 AM
---Advertisement---

Jharkhand Weather: रांची सहित पूरे झारखंड में एक बार फिर सर्दी ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम केंद्र के अनुसार मंगलवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है, जो अगले तीन दिनों तक जारी रहने वाला है। इस अवधि में रात के तापमान में करीब 2 डिग्री तक की और गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके बाद दो दिनों के भीतर पारा लगभग 3 डिग्री तक बढ़ने की संभावना जताई गई है।

मंगलवार को जरूर न्यूनतम तापमान हल्की बढ़त के साथ 10.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन शाम ढलते ही चली तेज़ हवा और कड़ाके की ठंड ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। विभाग का अनुमान है कि फिलहाल आसमान साफ रहेगा, लेकिन 14 दिसंबर से सुबह के समय कोहरा छाने लगेगा। 15 दिसंबर के बाद प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर चलने की प्रबल संभावना है।

झारखंड के अधिकांश जिलों में पारा लगातार नीचे जा रहा है। रांची और गुमला वर्तमान में 5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडे क्षेत्रों में शामिल हैं। बोकारो, हजारीबाग तथा आसपास के जिलों में न्यूनतम तापमान 5 से 11 डिग्री के बीच दर्ज हो रहा है। चतरा, पलामू, गढ़वा, लातेहार और लोहरदगा में तापमान 6 से 10 डिग्री के दायरे में बना हुआ है। वहीं देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज क्षेत्रों में रात का तापमान 9 से 14 डिग्री के बीच बना हुआ है। दक्षिणी जिलों में दिन का तापमान 27–28 डिग्री तक पहुंच रहा है, जिससे थोड़ी राहत मिल रही है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर-पश्चिमी हवाओं और साफ आसमान की वजह से रांची, गुमला, पलामू और चतरा में तापमान 2–3 डिग्री और नीचे आ सकता है, जिससे ठंड का असर और तीखा होगा।

ठंड बढ़ने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

टाटा से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग,विधायक पूर्णिमा साहू का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र,जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक

शादी के बाद दुल्हन पति को अपने कमरे में घुसने ही नहीं देती थी और एक दिन खौलता तेल उड़ेल दिया, स्थिति नाजुक

हजारीबाग: नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा वार, भारी मात्रा में ब्राउन शुगर और गांजा बरामद; 14 तस्कर गिरफ्तार