लंदन: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी को ब्रिटेन की राजधानी लंदन में अपनी कार की तलाशी के दौरान शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ब्रिटिश पुलिस अधिकारी ‘ट्रॉफी चोर’ नकवी की कार की कड़ी जांच करते दिखाई दे रहे हैं। इस घटना ने यह साबित कर दिया है कि दुनिया में पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय साख कैसी है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि नकवी की कार को ब्रिटिश फॉरेन ऑफिस के बाहर रोककर तलाशी ली जा रही है। पुलिस ने कार की तलाशी विस्फोटक पदार्थ और नारकोटिक्स के संदिग्ध सामान के लिए ली थी।
यह वीडियो सबसे पहले पाकिस्तानी पत्रकार सईद यूसुफजई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया था। पत्रकार ने ट्वीट किया कि नकवी इस समय लंदन में हैं और उनका दौरा शहजाद अकबर और आदिल राजा के पाकिस्तान में एक्सट्रैडिशन से संबंधित मामलों पर ब्रिटिश अधिकारियों से बातचीत के लिए है।
हालांकि, लंदन पुलिस और ब्रिटिश अधिकारियों ने अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। लेकिन इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर नेटिज़न्स ने नकवी और पाकिस्तान की अन्य अधिकारियों की आलोचना शुरू कर दी है।
मोहसिन नकवी की राजनीतिक और व्यावसायिक पृष्ठभूमि भी काफी चर्चा में है। वह फरवरी 2024 से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन हैं। इससे पहले, जनवरी 2023 से फरवरी 2024 तक वह पंजाब के केयरटेकर मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। इसके अलावा, नकवी सिटी मीडिया ग्रुप के फाउंडर भी हैं।
इस घटना ने पाकिस्तान और ब्रिटेन के बीच चर्चा का विषय बनते ही नेटिज़न्स के बीच कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं। कई लोग पूछ रहे हैं कि क्या एक उच्च पदस्थ राजनेता के साथ इस तरह का व्यवहार उचित था या नहीं।











