---Advertisement---

मझिआंव: नाबालिग लड़की के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

On: December 23, 2025 10:43 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता संवाददाता

मझिआंव (गढ़वा): मझिआंव थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में पुलिस ने सूरज उरांव को गिरफ्तार कर गढ़वा जेल भेज दिया है।

थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार, धुरकी थाना क्षेत्र के कटहल खुर्द गांव निवासी राजेंद्र उरांव के पुत्र सूरज उरांव पर मझिआंव क्षेत्र की नाबालिग लड़की के अपहरण का आरोप है। परिजनों के आवेदन के आधार पर कांड संख्या 150/25, धारा 137(2)/87 बीएनसी के तहत 22 दिसंबर को मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई थी।

पुलिस ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए टेक्निकल सेल की मदद से आरोपी को उत्तर प्रदेश के रेणुकूट स्थित पिपरी से पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में गढ़वा जेल भेजा गया।

इस दौरान नाबालिग लड़की को मेडिकल जांच के लिए और धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराने हेतु एसआई धर्मेंद्र कुमार सिंह द्वारा गढ़वा लाया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच और आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now