खासम ख़ासजमशेदपुरझारखंड

जमशेदपुर:सांसद विद्युत वरण की पहल,लक्ष्मीनगर में 700 जरूरतमंदों में कंबल वितरण

ख़बर को शेयर करें

जमशेदपुर: बर्मामाइंस, लक्ष्मी नगर में भीषण शीतलहर और ठंड को देखते हुए एक सेवा कार्य का आयोजन किया गया।

जमशेदपुर के सांसद श्री बिद्युत बरण महतो द्वारा लगभग 700 जरूरतमंदों के बीच कंबलों का वितरण किया गया।

इस पुनीत अवसर पर पूर्वी विधानसभा की विधायक श्रीमती पूर्णिमा दास साहू भी विशेष रूप से उपस्थित रही। दोनों जन प्रतिनिधियों ने अपने हाथों से बुजुर्गों और असहायों को कंबल ओढ़ाए और उनका हाल-चाल जाना।

सांसद श्री महतो ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है और इस कड़ाके की ठंड में कोई भी साधनहीन व्यक्ति असुरक्षित न रहे, यह हमारी प्राथमिकता है।

विधायक श्रीमती पूर्णिमा दास साहू ने कहा कि यह सेवा कार्य जरूरतमंदों के लिए एक बड़ा उपहार है।

इस सेवा कार्य के दौरान भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाने में अपना सक्रिय योगदान दिया।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।