---Advertisement---

रूडसेट संस्थान सिल्ली में 8 दिवसीय बैंक मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

On: December 28, 2025 10:00 PM
---Advertisement---

सिल्ली :- केनरा बैंक द्वारा संचालित रुडसेट संस्थान, सिल्ली में 8 दिवसीय बैंक मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों चतरा,पलामू, लातेहार,देवघर,बोकारो, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम एवं साहेबगंज से आए कुल 25 प्रशिक्षुओं ने सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया। सभी प्रशिक्षणार्थी ने सफलता पूर्वक बैंक मित्र परीक्षा पास किया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बैंक मित्र के कार्य, डिजिटल बैंकिंग, वित्तीय समावेशन, सरकारी योजनाओं तथा ग्राहकों को बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। सभी प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूर्ण किया।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक संजीत कुमार ने प्रमाण पत्र दिया और सभी प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं को सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगा। इस मौके पर रुडसेट संस्थान के वरिष्ट संकाय अनिल कुमार, डी एस टी अशोक कुमार, जगदीश चंद्र महतो, दशरथ कुमार,महेश रोहिदास, सुनील मुंडा उपस्थित रहे।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची: शराब दुकान में ताबड़तोड़ फायरिंग, अपराधियों ने चलाई पांच राउंड गोलियां, CCTV में कैद हुई वारदात

झारखंड: आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने 7 को दबोचा

संस्थापक दिवस पर टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन बोले,कर्मियों की संख्या 15 लाख होगी, महिला और युवाओं को मिलेगा रोजगार

राज्यसभा के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की सूची की जारी, बिहार से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन,और देखें कौन कहां से

अपराधी मनीष सिंह के खिलाफ सख्त एक्शन न लेने पर जुगसलाई थानेदार बैजनाथ कुमार सस्पेंड,जानें पूरा मामला

जमशेदपुर:बोड़ाम,आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, सात गिरफ्तार