July 26, 2026

मुख्यमंत्री ने राज्य पुलिस सेवा से आईपीएस बने अधिकारियों को बैज लगाकर किया सम्मानित

image_editor_output_image-1865269357-1767179100884.jpg

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्य पुलिस सेवा के कई अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इनमें राम समद, रोशन गुड़िया, अविनाश कुमार, राजेश कुमार, मजरूल होदा तथा दीपक कुमार शामिल थे।


उल्लेखनीय है कि इन सभी अधिकारियों को हाल ही में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) रैंक में पदोन्नति प्रदान की गई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आईपीएस की बैज पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने सभी अधिकारियों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर मुख्य सचिव अविनाश कुमार एवं पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा भी उपस्थित थीं। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने भी नव-प्रोन्नत अधिकारियों को बैज पहनाकर सम्मानित किया।

इससे पहले मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्रीमती तदाशा मिश्रा ने शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक के पद पर नियुक्ति एवं पदस्थापन के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed