---Advertisement---

गोविंदपुर–खासमहाल सड़क निर्माण व बारीगोडा बस्ती में सड़क चौड़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

On: January 1, 2026 3:08 PM
---Advertisement---

‌जमशेदपुर: बारीगोडा, उत्तर पश्चिम गदडा पंचायत भवन, बारीगोडा 31 दिसंबर 25 बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें गोविंदपुर से खासमहाल तक सड़क निर्माण एवं बारीगोडा बस्ती में सड़क चौड़ीकरण के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में जिला पार्षद कुसुम पुर्ती, पंचायत की मुखिया सुनिता नाग, बस्ती विकास संघर्ष समिति के पदाधिकारी एवं बस्ती के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण को लेकर सभी उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से सहमति व्यक्त की।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सड़क निर्माण कार्य पथ निर्माण विभाग के पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी के नेतृत्व में किया जाएगा। जिला पार्षद कुसुम पुर्ती की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मुखिया सुनिता नाग, बस्ती विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष शिवजी प्रसाद, महामंत्री शैलेन्द्र सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सड़क निर्माण कार्य में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से शिवजी प्रसाद, शैलेन्द्र सिन्हा, अवधेश सिंह, संजय यादव, विनोद सिंह, शिशिर गोप, विनोद कुमार, सुशांत गुप्ता, कृष्णा मास्टर, वेद प्रकाश, परशुराम सिंह, बिंदु लाल, अरुण कुमार, विवेकानंद सिंह, श्रीराम सिंह, अनिल चौरसिया, राजू राव सहित सैकड़ों ग्रामीण एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव, अब इतने दिन बाद मिलेगा दूसरा सिलेंडर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

झारखंड: मर गई इंसानियत? नहीं मिली एम्बुलेंस तो कूट के डिब्बे में ले जाना पड़ा मासूम बच्चे का शव, रुला देगी दर्द में डूबे पिता की बेबसी की कहानी

मिडिल ईस्ट में टेंशन के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ेंगी

गढ़वा: श्री रुद्र महायज्ञ को लेकर जलयात्रा-सह-नगर भ्रमण कल, तैयारी पूरी

रांची सेंट्रल जेल से अयान जावेद को लेकर आई आगरा पुलिस, धर्मांतरण गैंग से जुड़े हैं संदिग्ध आतंकी के तार