---Advertisement---

जेंडर आधारित हिंसा को रोकने के लिए पंचायत की महिला प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण

On: October 1, 2023 2:59 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: सामाजिक संस्था युवा एवं क्रिया, नई दिल्ली के तत्वावधान में कॉमिक रिलीफ कार्यक्रम के तहत प्रखंड पोटका के पंचायत महिला प्रतिनिधियों का जिला स्तरीय दो दिवसीय आवासीय जेंडर आधारित हिंसा को रोकने के लिए एक्शन एवं पैरवी पर क्षमता वृद्धि का प्रशिक्षण का आयोजन समेकित जन विकास केंद्र सुंदरनगर में किया गया । इस प्रशिक्षण में रिसोर्स पर्सन के रूप में नीतू कुमारी हजारीबाग से उपस्थित थी। उन्होंने बहुत ही विस्तृत रूप से बताया कि जेंडर आधारित हिंसा को रोकने के लिए हम कैसे अपनी भागीदारी दे सकते है साथ ही मुद्दों, समस्याओं के समाधान की पहचान कर पैरवी कर सकते है।

युवा की सचिव वर्णाली चक्रवर्ती ने जानकारी दी कि महिला सभा के माध्यम से हम मिलकर कैसे जेंडर आधारित हिंसा को रोकने का समाधान कर सकते है। हिंसा सबसे ज्यादा प्रभावित करती है स्थान, क्षेत्र, चाहे रिश्तों में हो, उन्हें भी पहचान करने की जरूरत है । महिला सभा में इन मुद्दों को भी शामिल करना ।

जैसे

सार्वजानिक स्थानों,स्कूल, में लड़कियों,महिलाओं के लिए अलग से शौचालय की व्यवस्था हो।

आने जाने की सड़कों पर लाइट की व्यवस्था हो।

बसों में लड़कियों,महिलाओं , विकलांग व्यक्तियों के लिए सीट की व्यवस्था हो।

स्वास्थ्य की उचित व्यवस्था हो एंबुलेंस की व्यवस्था, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सक इत्यादि की व्यवस्था हो।

प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न पंचायतों से 30 प्रतिभागी शामिल हुए , जिन्होंने सुनिश्चित किया कि महिला सभा को मजबूत करेंगे और महिलाओं, लड़कियों से जुड़े हर मुद्दों पर चर्चा कर उन्हें समाधान करने की कोशिश करेंगे और प्रखंड, जिला, राज्य स्तर पर , पैरवी करेंगे।

प्रशिक्षण को सफल बनाने में युवा के सभी सदस्यों ने सहयोग किया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

संस्थापक दिवस पर टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन बोले,कर्मियों की संख्या 15 लाख होगी, महिला और युवाओं को मिलेगा रोजगार

संस्थापक दिवस: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अनूठी पहल,जे एन टाटा की प्रतिमा का अनावरण,10000 दीपों से श्रद्धांजलि, रक्तदान शिविर

झारखंड के उद्योग धंधों मजदूरों के दिन बहुरेंगे,सीएम हेमंत और टाटा ग्रुप चेयरमैन आमने-सामने बैठे,11000 करोड़ निवेश को हरी झंडी

गोलमुरी एनटीटीएफ हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौत!मचा हड़कंप

जमशेदपुर:श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर में होली मिलन समारोह संपन्न

मानगो नगर निगम चुनाव परिणाम,जैसा की चर्चा और कयास लगाए जा रहे थे!सुधा गुप्ता जीती,पहली महापौर बनी