---Advertisement---

बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या, ऑटो ड्राइवर समीर दास को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट

On: January 13, 2026 9:41 AM
---Advertisement---

ढाका: बांग्लादेश के चटगांव डिविजन के फेनी जिले में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय को निशाना बनाए जाने का मामला सामने आया है। दागनभुइयां थाना क्षेत्र में रविवार रात अज्ञात बदमाशों ने 28 वर्षीय हिंदू युवक समीर कुमार दास की बेरहमी से हत्या कर दी। हमलावरों ने पहले युवक की पिटाई की, फिर चाकू से वार कर उसकी जान ले ली और उसका ऑटोरिक्शा भी लूटकर फरार हो गए।


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, समीर कुमार दास रविवार शाम करीब सात बजे रोज की तरह ऑटोरिक्शा लेकर घर से निकला था। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद रात करीब दो बजे जगतपुर गांव के एक खेत में स्थानीय लोगों ने उसका शव देखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


दागनभुइयां थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि समीर की हत्या में देसी हथियारों का इस्तेमाल किया गया है। शव पर कई गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि युवक को पहले पीटा गया और बाद में चाकू मारकर उसकी हत्या की गई। प्रारंभिक जांच में यह मामला लूट के साथ सुनियोजित हत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि हर पहलू से जांच की जा रही है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।


यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। विभिन्न रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि बीते 42 दिनों के भीतर देश में 13 हिंदुओं की हत्या हो चुकी है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के पद से हटने और मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार बनने के बाद से अल्पसंख्यकों पर हमलों की घटनाएं बढ़ने की बातें सामने आ रही हैं।


12 दिसंबर को उस्मान हादी पर हुए हमले और 18 दिसंबर को उसकी मौत के बाद हालात और तनावपूर्ण हो गए थे। इसके बाद कई इलाकों में हिंसा भड़क उठी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तब से अब तक कम से कम सात हिंदुओं की बर्बर तरीके से हत्या की जा चुकी है, जबकि कई अन्य हिंदू परिवारों पर हमले, लूटपाट और धमकियों की घटनाएं भी सामने आई हैं।


समीर कुमार दास की हत्या ने एक बार फिर बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय हिंदू समुदाय में डर और आक्रोश का माहौल है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर:एनरोज़ सैलून ने महिला दिवस पर रचा इतिहास,जेंडर पे गैप पर खुलकर बोला और ₹1,98,215 की छूट दी

इजरायली एयरस्ट्राइक में ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी की मौत! नेतन्याहू ने किया कंफर्म; बोले- IRGC के गुंडों के बॉस को मार दिया

लोकसभा में गतिरोध खत्म! 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन निरस्त; ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित

भारत को दहलाने की साजिश नाकाम: NIA ने 1 अमेरिकी और 6 यूक्रेनी नागरिकों को किया गिरफ्तार; म्यांमार में दे रहे थे हथियारों की ट्रेनिंग

गैंगस्टर प्रिंस खान के संपर्क में कई सफेदपोश,पत्रकार,लेनदेन चैटिंग रिकॉर्ड और बैंक खातों की विस्तृत जानकारी मिली, धनबाद एसएसपी का खुलासा

टाटानगर स्टेशन चौक पर अज्ञात वाहन ने महिला को रौंदा,मौत,ड्राइवर गाड़ी समेत फरार