---Advertisement---

टाटानगर:आरपीएफ उड़ान दस्ता टीम ने दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को 40 किलो गांजा के साथ दबोचा

On: January 15, 2026 2:02 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: नशीले पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान चक्रधरपुर रेल सुरक्षा बल को बड़ी सफलता मिली है।नीलांचल एक्सप्रेस से टाटानगर लाये गये 40 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को दबोचा। गांजे की कीमत करीब 20 लाख रुपये बतायी जा रही है.

टाटानगर आरपीएफ के मुताबिक, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल चक्रधरपुर मंडल पी शंकर कुटी के आदेशानुसार आरपीएफ उड़नदस्ता दल चक्रधरपुर मंडल की टीम ने दो गांजा तस्करों को 40 किलो अवैध गांजा के साथ पकड़ा पकड़ा गया. पकड़े गये व्यक्तियों के नाम पवित्रा खेल एवं सुनील बेहरा उर्फ छोटा कानु है.

दोनों ओडिशा के गंजाम जिले के रहने वाले हैं. उक्त गांजा को दोनों नीलांचल एक्सप्रेस से टाटानगर रेलवे स्टेशन लाए थे और यहां से ट्रेन पड़क कर ओखा लेकर जाना था. यह सारी कार्रवाई रेलवे सुरक्षा बल के ऑपरेशन नारकोस के तहत की गई है. पकड़े गए गांजा की कीमत लगभग 20 लाख रुपए है.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड: मर गई इंसानियत? नहीं मिली एम्बुलेंस तो कूट के डिब्बे में ले जाना पड़ा मासूम बच्चे का शव, रुला देगी दर्द में डूबे पिता की बेबसी की कहानी

मिडिल ईस्ट में टेंशन के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ेंगी

गढ़वा: श्री रुद्र महायज्ञ को लेकर जलयात्रा-सह-नगर भ्रमण कल, तैयारी पूरी

रांची सेंट्रल जेल से अयान जावेद को लेकर आई आगरा पुलिस, धर्मांतरण गैंग से जुड़े हैं संदिग्ध आतंकी के तार

धनबाद में भीषण सड़क हादसा: कार–ऑटो की टक्कर में 2 महिलाओं की मौत, 3 गंभीर घायल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की जिला पर्यवेक्षकों की सूची, झारखंड के 20 नेता शामिल