---Advertisement---

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने रजरप्पा मंदिर में की पूजा-अर्चना, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की

On: January 15, 2026 10:43 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता संवाददाता

रांची: भाजपा के नव नियुक्त झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू गुरुवार को सपरिवार रांची के प्रसिद्ध रजरप्पा मंदिर पहुंचे और मां छिन्नमस्तिके देवी की विधिवत पूजा-अर्चना की। पूजा के दौरान उन्होंने नारियल बलि दी, रक्षा सूत्र बांधा और राज्य की सुख-समृद्धि, शांति व जनकल्याण की कामना की। इसके बाद मंदिर परिसर में उपस्थित पार्टी और संघ के कार्यकर्ताओं से उन्होंने आशीर्वाद लिया।

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मां छिन्नमस्तिके देवी झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी और इसके लिए कार्यकर्ताओं को और अधिक सक्रिय किया जाएगा।

आदित्य साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ राज्य के हर वर्ग तक पहुँच रहा है। उन्होंने राज्य सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि झारखंड में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है और आदिवासियों सहित आम जनता के साथ अत्याचार बढ़ा है। उन्होंने हेमंत सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाने का संकल्प लिया और जनता से भरोसा जताने की अपील की।

मंदिर में वरिष्ठ पुजारी असीम पंडा, राकेश पंडा एवं छोटू पंडा ने प्रदेश अध्यक्ष की पूजा-अर्चना कर उन्हें आशीर्वाद दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बाबला, सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष निरंजन कुमार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस अवसर पर मौजूद थे।

इस अवसर पर आदित्य साहू ने यह संकल्प लिया कि संगठन की मजबूती के साथ-साथ झारखंड की जनता को सरकार की अन्यायपूर्ण नीतियों से जागरूक करने का कार्य जारी रखा जाएगा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोको कॉलोनी मां पहाड़ी के माता महाकाली रूप दर्शन को पहुंचे झामुमो नेता कुणाल षाडंगी, जंबो अखाड़ा के बंटी सिंह, एडीएल सोसायटी और राम मंदिर के सदस्य

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन पर पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने हर्ष व्यक्त किया और बोले..!

आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ने प्यासे को पानी पिलाकर पनशाला का किया शुभारंभ

संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की साधारण सभा संपन्न

विपक्षी उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल ने सीजीपीसी को पत्र सौंपा,10 मई को ही निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग

हजारीबाग बैंक लूट कांड का खुलासा:यूपी STF-झारखंड पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, 3 गिरफ्तार,1 किलो सोना और 20 लाख कैश बरामद