---Advertisement---

तुलसी भवन में कुटुंब प्रबोधन जमशेदपुर महानगर के तत्वाधान में परिवार स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजित

On: October 2, 2023 4:21 PM
---Advertisement---

खबर गणेश माझी

जमशेदपुर :तुलसी भवन के मानस सभागार में कुटुंब प्रबोधन जमशेदपुर महानगर के तत्वाधान में परिवार स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

जिसमें झारखंड प्रांत के सह संयोजक श्री सुनील वर्णवाल जी विशिष्ट अतिथि एवं अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल सदस्य श्री सुब्रह्मण्यम स्वामी जी का इस परिवार स्नेह मिलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित परिवार जनों को बौद्धिक लाभ प्राप्त हुआ। श्री नंद लाल जी ( कुटुंब प्रबोधन क्षेत्र संयोजक) श्री गोविन्द जी (जमशेदपुर विभाग के कुटुंब प्रबोधन संयोजक) जी का कुटुंब प्रबोधन के नाते अपनी विचारों को रखते हुए मार्गदर्शन किया गया।

इस कार्यक्रम का संचालन श्री सुधाकर गिरी जी ने और (जमशेदपुर महानगर सह संघचालक एवं जमशेदपुर कुटुंब प्रबोधन के पालक) के नाते श्री रामचन्द्र जी के आशीर्वचनों के साथ धन्यवाद ज्ञापन जमशेदपुर महानगर के कुटुंब प्रबोधन संयोजक श्री माधव जी ने किया। परिवार स्नेह मिलन कार्यक्रम के संयोजक प्रमोद पाठक जी एवं सहसंयोजक महेश साह जी, संतोष कुमार सिंह, मनोहर पाण्डेय जी, विपिन तिवारी जी एव अरुण कुमार सिंह के सहयोग से कुटुंब भजन और भारत माता की आरती के उपरांत कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now