---Advertisement---

जम्मू-कश्मीर के डोडा में बड़ा हादसा, सेना का वाहन खाई में गिरा, 4 जवान शहीद; 9 घायल

On: January 22, 2026 2:58 PM
---Advertisement---

डोडा: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले से गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। भद्रवाह–चंबा मार्ग पर भारतीय सेना का एक कैस्पर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस भीषण दुर्घटना में 4 जवानों के शहीद होने की पुष्टि हुई है, जबकि 9 अन्य सैनिक घायल बताए जा रहे हैं।


जानकारी के मुताबिक, सेना का कैस्पर वाहन नियमित मूवमेंट के तहत डोडा जिले में भद्रवाह से चंबा की ओर जा रहा था। जिस सड़क से वाहन गुजर रहा था, उसकी हालत पहले से ही काफी खराब बताई जा रही है। इसी दौरान अज्ञात कारणों से कैस्पर सड़क से फिसल गया और करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे की सूचना मिलते ही सेना, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। दुर्गम और पहाड़ी इलाके के कारण बचाव कार्य में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा, बावजूद इसके रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चलाया गया।


सेना के अधिकारी ने बताया कि गाड़ी में 17 जवान सवार थे। इनमें से 9 जवान घायल हो गए हैं। तीन गंभीर रूप से घायलों को उधमपुर मिलिट्री हॉस्पिटल के लिए एयरलिफ्ट किया गया है।


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में किसी आतंकी गतिविधि के संकेत नहीं मिले हैं और हादसा वाहन के फिसलने के कारण हुआ प्रतीत हो रहा है। हालांकि, दुर्घटना के सही कारणों की जांच की जा रही है।


इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। सेना के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जा रही है, वहीं घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है। प्रशासन ने हादसे की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, जैश के 2 आतंकी घिरे

किश्तवाड़ के डोलगाम में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने जैश के 2 से 3 आतंकियों को घेरा; इलाके में भारी गोलीबारी

किश्तवाड़ में फिर गरजे हथियार, सुरक्षाबलों और जैश आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी; मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित

ताबड़तोड़ फायरिंग, 10 मिनट में निपट गया जैश-ए-मोहम्मद का शीर्ष कमांडर, अमेरिका मेड M4 राइफल बरामद; पढ़ें कठुआ एनकाउंटर की इनसाइड स्टोरी

जम्मू-कश्मीर: कठुआ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, जैश-ए-मोहम्मद का पाकिस्तानी आतंकी उस्मान ढेर

जम्मू-कश्मीर के डोडा में दर्दनाक हादसा: सेना की गाड़ी 200 फीट गहरी खाई में गिरी, 10 जवान शहीद; 11 घायल