---Advertisement---

प्रदेश की राजधानी रांची में भीषण डकैती, परिवार वालों को डकैतों ने बुरी तरह पीटा, तकरीबन 6 लाख के नकदी जेवरात लूटे

On: January 22, 2026 4:32 PM
---Advertisement---

रांची: प्रदेश की राजधानी रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र में एक भीषण डकैती की वारदात से लोगों में खौफ का माहौल कायम हो गया है।डकैती की वारदात में डकैतों ने घर में घुसकर दंपति और उनके बच्चों को बुरी तरह पीटा।करीब छह लाख रुपये नकद के साथ सोने-चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए। जाते समय उन्होंने लोगों को डराने की भी कोशिश की।

बताया जा रहा है कि इस डकैती की वारदात में परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं जबकि एक पुरुष के सिर में गंभीर चोट लगी है और महिला का हाथ टूट गया है डकैतों ने बच्चों को भी नहीं छोड़ा।

बच्चों के साथ भी मारपीट की गई, जिसमें एक बच्चे की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना देर रात की बताई जा रही है।

परिवार की चीख पुकार सुन जब ग्रामीण मदद के लिए पहुंचे, तो अपराधियों ने उन पर पत्थर से हमला कर दिया। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने में जुट गए।

घटना की जानकारी मिलते ही नगड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के इलाकों में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद से क्षेत्र में डर का माहौल है। ग्रामीणों ने रात की गश्ती बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : रिंकू सिंह के समर्थन में पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की सभा, कहा-भारत को जीताना है

चतरा: मैट्रिक छात्र को 10 दिनों तक कथित बेवजह हिरासत में रखने का मामला,हाई कोर्ट गंभीर,एसपी से कोर्ट में किया जवाब तलब

झारखंड की महिलाओं को मिलेंगे 20 हजार रुपये, बस करना होगा ये काम

सीएम हेमंत अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे, पाहन चुनाव में हिस्सा लिया, जन समस्याएं सुनी समाधान का भरोसा दिया

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:हर घर नल, हर घर जल का संकल्प,डॉली मल्लिक को मिल रहा अपार जनसमर्थन

जमशेदपुर: बारात निकली, समधी मिलन हुआ… बड़े धूमधाम से कुत्तों संग हुई बच्चों की शादी, जानिए क्या है पूरा मामला