---Advertisement---

जमशेदपुर:रॉयल क्लब के तत्वावधान में सरस्वती पूजा पंडाल का उद्घाटन,पोटका विधायक संजीव सरदार ने किया

On: January 23, 2026 9:41 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत श्री श्री सरस्वती पूजा कमेटी, रॉयल क्लब के तत्वावधान में आयोजित सरस्वती पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पोटका के विधायक संजीव सरदार ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के पश्चात उन्होंने नारियल फोड़कर एवं अगरबत्ती दिखाकर मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता तथा बागबेड़ा मंडल कांग्रेस अध्यक्ष राज नारायण यादव भी उपस्थित रहे। पूजा कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया।

मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार ने अपने संबोधन में क्षेत्रवासियों से सरस्वती पूजा को आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। वहीं पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता एवं बागबेड़ा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज नारायण यादव ने संयुक्त रूप से सभी लोगों को सरस्वती पूजा की शुभकामनाएं दीं और मां सरस्वती से सभी को विद्या, बुद्धि एवं सद्बुद्धि प्रदान करने की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान पूजा कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित थे। पूरे क्षेत्र में सरस्वती पूजा को लेकर उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के निधन पर शोक की लहर,सीएम हेमंत,गवर्नर संतोष कुमार गंगवार समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

खेलो इंडिया प्रतियोगिता में एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर थाना प्रभारी ने किया सम्मानित

झारखंड:ट्रिपल मर्डर कांड के बाद एक और सनसनी खेज कांड,बेटे ने पिता को काटा,शव…!

विभिन्न क्षेत्रों में बिजली से संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग,जिप पूर्णिमा मलिक ने विद्युत विभाग को सौंपा ज्ञापन

‘कॉफी विद एसडीएम’ में नर्सिंग कर्मियों से संवाद, समस्याएं सुनकर समाधान का दिया भरोसा

NEET -UG 2026 पेपर लीक होने से परीक्षा रद्द,NTA ने कहा निष्पक्षता से समझौता नहीं,जल्द होगी परीक्षा