नीलूफर हुसैन ने अपने समर्थकों और क्षेत्र वासियों के साथ की बैठक,मिला जनता का समर्थन
जमशेदपुर:जुगसलाई नगर पार्षद में अध्यक्ष पद कि दावेदार नीलूफर हुसैन ने आगामी चुनाव को लेकर तैयारी तेज कर दी हैं ।इसी कड़ी में नीलूफर हुसैन ने आज अपने समर्थकों और क्षेत्र वासियों के साथ जुगसलाई सात मंदिर के समीप बाबू मैरिज हॉल में एक बैठक की। जिसमे आगामी नगर पार्षद चुनाव को लेकर गंभीर मंथन किया गया और जीत सुनिक्षित करने को लेकर विचार विमर्श किया।

बैठक में उपस्थित गणमान्य और बुद्धिजीवियों ने अपने विचार रखे और नीलूफर हुसैन के साथ कुछ राय भी साझा कि. बैठक में जुगसलाई कि छोटी-छोटी स्थानीय मुद्दों पर भी सभी ने चर्चा कि जिसपर नीलूफर हुसैन ने सभी को आश्वासन दिया कि उन्हें जनता का आशीर्वाद मिला तो जुगसलाई के सभी 22 वार्ड की सभी समस्याओं का समाधान होगा।
बैठक में नीलूफर हुसैन ने कहा की जुगसलाई की बेटी चुनाव जीत कर जुगसलाई के विकास को और गति देगी. जनसम्पर्क के दौरान लोगों का जो समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा हैं इसे हमारी जीत पक्की हैं।










