सिल्ली :- रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस पार्टी के कार्यालय प्रभारी संजय कुमार के नेतृत्व में सिल्ली प्रखंड के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार महतो ने कांग्रेस पार्टी में पुनः घर वापसी की। उनके साथ शेख मूसा,शिवचरण महतो मोहम्मद रमजान, शकीरुद्दीन अंसारी, तापस पोद्दार, रसराज लोहरा,ज्ञान अहीर, उपेंद्र गोंझू, कृष्णा अहीर ,महावीर महतो,संजय मंडल,अजय कुमार महतो,मोतीलाल बेदिया,तिलोस्फर मिंज,लाल बहादुर महतो आदि उपस्थित रहे ।
यह कार्यक्रम पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय के आवास E-39 में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने राजकुमार महतो को सरस्वती पूजा की पावन चुनरी ओढ़ाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि राजकुमार महतो के कांग्रेस पार्टी में पुनः शामिल होने से संगठन को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी। वर्तमान में सरस्वती पूजा का भक्तिमय वातावरण पूरे कार्यक्रम में विशेष उल्लास और सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर रहा था। कार्यालय प्रभारी संजय ने सभी नवनियुक्त कार्यकर्ताओं से अपील किये की रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस पार्टी मनरेगा बचाओ के तहत पूरे जिले में कार्यक्रम कर रही है। अतः सभी अपने अपने क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें ।इस कार्यक्रम में रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के चेयरमैन जगदीश चंद्र महतो भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही पूर्व सांसद प्रतिनिधि सुनील सहाय, योगेंद्र सिंह, अरुण कुमार मिश्रा सहित कई कांग्रेसजन मौजूद रहे। यह आयोजन संगठनात्मक एकता, सांस्कृतिक आस्था और कांग्रेस पार्टी की मजबूती का प्रतीक रहा।
कांग्रेस पार्टी में घर वापसी, राजकुमार महतो ने थामी पार्टी का दामन











