---Advertisement---

हिंडालको इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

On: January 27, 2026 8:43 AM
---Advertisement---

सिल्ली :- मूरी स्थित हिंडालको इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड में 77 वां गणतंत्र दिवस पूरे सम्मान, उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर यूनिट हेड संदीप पाटिल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। अपने संबोधन में पाटिल ने सभी मूरी वासियों एवं उपस्थित जनसमूह को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने भारतीय संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान हमें समानता, अधिकार, कर्तव्य एवं सामाजिक न्याय का मार्ग दिखाता है।

उन्होंने सभी से संविधान के मूल्यों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर कंपनी के सुरक्षा गार्ड, अग्निशमन विभाग, एबीएचएस स्कूल के छात्र-छात्राओं तथा गृहिणियों द्वारा भव्य परेड प्रस्तुत की गई। परेड का संचालन सुरक्षा कमांडर राजदेव सिंह द्वारा किया गया, जबकि परेड का निरीक्षण यूनिट हेड संदीप पाटिल ने किया। इस दौरान सुरक्षा अधिकारी श्याम कुमार ने सभी परेड टुकड़ियों का क्रमवार परिचय प्रस्तुत किया। अनुशासित और आकर्षक परेड ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में हिंडालको यूनिट के अधिकारी, कर्मचारी, कॉलोनी के निवासी एवं आसपास के क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन श्रद्धा श्रीवास्तव द्वारा किया गया। जिससे आयोजन सुव्यवस्थित एवं गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ।
हिंडालको मूरी परिवार ने इस आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया कि संविधान के मूल्यों के साथ उद्योग और समाज मिलकर देश की प्रगति एवं समृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मुरी में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग, ग्रामीणों ने दिया आवेदन

मुरी स्टेशन प्लेटफॉर्म एक नंबर एवं दो नंबर पर पानी सप्लाई बंद यात्री परेशान

रांची नगर निगम चुनाव में झारखंड सरकार में शामिल कांग्रेस के चुनाव प्रचार को झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

रांची:बीआईटी मेसरा इलाके में फायरिंग कर दहशत मचाने वाले राहुल गैंग के 5 गुर्गे पुलिस के शिकंजे में

श्री श्री विश्वविद्यालय का ‘संकल्प-2047’ सम्मेलन 22 फरवरी को रायपुर में