---Advertisement---

समलैंगिक संबंध बनाने से किया इंकार, बुआ ने रूद्राक्ष की माला से भतीजी को गला घोंटकर मार डाला; कई महिलाओं को बना चुकी है शिकार

On: January 27, 2026 10:14 AM
---Advertisement---

मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कुतलूपुर गांव में 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका का शव घर के अंदर ही बरामद किया गया, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।


पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किशोरी की गला दबाकर हत्या की गई है। परिजनों ने हत्या का आरोप रिश्ते में बुआ लगने वाली काजल नामक युवती पर लगाया है। मृतका के गले पर दबाव के स्पष्ट निशान पाए गए हैं। परिजनों का दावा है कि आरोपी काजल ने मृतका के गले में पहनी हुई रुद्राक्ष की माला से ही उसका गला घोंटकर हत्या की।


घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस के साथ-साथ एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मुंगेर भेज दिया है।


मृतका के परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को दिए गए आवेदन में आरोपी काजल पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि काजल लंबे समय से नाबालिग पर दबाव बना रही थी। परिजनों का आरोप है कि वह पहले भी गांव की कई लड़कियों और महिलाओं को आर्थिक मदद दिलाने का झांसा देकर अपने प्रभाव में लेती थी और उनसे अनैतिक कार्य कराने का दबाव बनाती थी। बताया जा रहा है कि नाबालिग द्वारा इन गतिविधियों का विरोध किए जाने पर उसकी हत्या कर दी गई।
इधर, मामले को लेकर सदर डीएसपी अभिषेक आनंद ने बताया कि किशोरी का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ है और प्रथम दृष्टया यह गला दबाकर हत्या का मामला प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी काजल को देर शाम गिरफ्तार कर लिया है।


डीएसपी ने आगे बताया कि परिजनों और ग्रामीणों द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की गहराई से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस घटना से पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बिहार में 5 सहेलियों ने एक साथ खाया जहर, 4 की मौत; पुलिस के आने से पहले शवों को जलाया

खाकी पर उठे सवाल! पुलिस-चोर मुठभेड़ में दो बहनों को लगी गोली, जानिए पूरा मामला

पूर्णिया में युवती से गैंगरेप: जबरन शराब पिलाकर नचाया, फिर 6 युवकों ने की दरिंदगी, युवती की हालत नाजुक; मुख्य आरोपी मोहम्मद जुनैद गिरफ्तार

पटना: गोला रोड में बेकाबू थार का कहर, आधा दर्जन लोगों को कुचला,गुस्साई भीड़ ने फूंकी गाड़ी

IRCTC केस में लालू यादव फैमिली को बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट का‌ ट्रायल पर रोक से इनकार 

रेलवे ट्रैक पर रील बनाना पड़ा भारी, ट्रेन से कटकर बिहार के 2 युवकों की मौत; लाश के टुकड़े समेटने में लगे 5 घंटे