राजेश कुमार साव
बालूमाथ: बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत शेरेगड़ा में गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर राज क्रिकेट क्लब शेरगड़ा के तत्वावधान में क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अमरवाडीह पिकेट प्रभारी अनुभव सिन्हा एवं नव युवक संघ के प्रमुख सदस्यों द्वारा फीता काटकर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।
इस टूर्नामेंट में आसपास के विभिन्न गांवों की कई टीमों ने भाग लिया, जिससे क्षेत्र में खेल को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। उद्घाटन मैच ब्रदर इलेवन सुंडी टोला शेरगड़ा एवं सरना क्लब जतराटांड़ शेरगड़ा के बीच खेला गया, जिसमें ब्रदर इलेवन ने शानदार जीत दर्ज की। मैच काफी रोमांचक रहा और मैदान में दर्शकों की भारी भीड़ मौजूद रही।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना तथा आपसी भाईचारा और एकता को मजबूत करना है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और कहा कि खेल से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है।
टूर्नामेंट में विजेता टीम को 51,000 रुपये तथा उपविजेता टीम को 31,000 रुपये, ट्रॉफी के साथ सम्मानित किया जाएगा। वहीं बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मैन ऑफ द मैच एवं मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
पूरे आयोजन को सफल बनाने में राज क्रिकेट क्लब के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। इसमें अध्यक्ष रंजीत यादव, आयोजक सुनील यादव, सचिव संदीप यादव सहित बलकेश यादव, हरिहर यादव, रमेश यादव, रंजीत गुप्ता, ताराकांत गुप्ता, हेमंत यादव, अभिषेक यादव, संदीप गुप्ता, मोहम्मद नेमतुला, शेख अब्दुल्ला, सौरभ सिंह, महेश यादव, केदार यादव, संजय यादव, शशिकांत, चंदन यादव, मुकेश यादव सहित दर्जनों युवा आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।














