---Advertisement---

झारखंड नगर निकाय चुनाव: 48 निकायों में 23 फरवरी को मतदान, 27 को मतगणना

On: January 27, 2026 2:46 PM
---Advertisement---

रांची: झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर लंबे इंतजार के बाद आखिरकार तस्वीर साफ हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव की घोषणा कर दी है। राजधानी रांची में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने चुनाव कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की।


राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि झारखंड के कुल 48 नगर निकायों में एक साथ चुनाव कराए जाएंगे। इनमें 9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायत शामिल हैं। सभी निकायों के लिए 23 फरवरी 2026 को मतदान कराया जाएगा, जबकि 27 फरवरी 2026 को मतगणना होगी। मतदान सुबह 7:00 से शाम 5:00 बजे तक होगा 19 जनवरी से 4 फरवरी तक नामांकन की तिथि रखी गई है 5 फरवरी को स्कूटनी की जाएगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 6 फरवरी होगी। इसके बाद उम्मीदवारों को 7 फरवरी को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।


राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि नगर निकाय चुनाव, 9 जनवरी को जारी की गई आरक्षण सूची के आधार पर ही होंगे। अलका तिवारी ने कहा कि चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव की घोषणा के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है, जो चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक प्रभावी रहेगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now