जमशेदपुर: उद्यमी पुत्र कैरव गांधी सकुशल बरामदगी के बाद अपहरण कांड में अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए जमशेदपुर पुलिस ताबड़तोड़ छापामारी कर रही है। इसी कड़ी में तीन-तीन अपहरण कर्ताओं को पुलिस ने कार और हथियार भी जप्त किया है।
बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी अपहर्ता कैरव को एक ठिकाने से दूसरे ठिकाने पर शिफ्ट कर रहे हैं ।उसी समय पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया था.
सूत्रों के अनुसार, पुलिस को तीन दिन पहले ही अपहर्ताओं के ठिकाने की जानकारी मिल गई थी. हालांकि, उस ठिकाने पर सीधे छापा मारना कैरव गांधी की जान के लिए खतरा बन सकता था.
अपहर्ता किसी भी अप्रिय स्थिति में कैरव को नुकसान पहुंचा सकते थे. इसी वजह से पुलिस ने जल्दबाजी न करते हुए पूरी रणनीति के साथ कार्रवाई की योजना बनाई. पुलिस अधिकारियों ने इलाके में सादा कपड़ों में टीम तैनात की और हर गतिविधि पर नजर रखी जाने लगी. अपहर्ताओं की मूवमेंट, वाहन और संपर्क सूत्रों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी.
जैसे ही पुलिस को सूचना मिली कि कैरव गांधी को एक सुरक्षित ठिकाने से दूसरे स्थान पर ले जाया जा रहा है, तुरंत ऑपरेशन को अंजाम दिया गया. बताया जाता है कि जैसे ही कार सड़क पर निकली, पहले से अलर्ट पुलिस टीम ने चारों ओर से घेराबंदी कर ली.
अपहर्ताओं को संभलने का मौका तक नहीं मिला और कुछ ही मिनटों में तीनों को दबोच लिया गया. कार की तलाशी लेने पर कैरव गांधी सुरक्षित अवस्था में बरामद हुए. इसके बाद उन्हें तत्काल मेडिकल जांच के लिए भेजा गया.











