सिल्ली :- सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर संत माईकल स्कूल मूरी एवं हिंडालको प्रबंधन के द्वारा संयुक्त रूप से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर हिंडालको प्रबंधन कि और से मुख्य सुरक्षा अधिकारी श्याम कुमार एवं उनके टिम से सुमन चौर्या, रणदीप सिंह, अंजली कुमारी, श्याम पोद्दार आदि ने मिलकर सक्रीय रूप से इस अभियान में भाग लिया। इस जागरूकता अभियान का संचालन मूरी ओपी के मोहन लाल हंसदा के नेतृत्व में किया गया। इस जागरूकता अभियान में कक्षा सातवीं से ग्यारवीं तक के विद्यार्थीयों ने हिस्सा लिया। इस अभियान के दौरान बच्चों ने सड़क सुरक्षा को लेकर विभिन्न प्रकार के पोस्टर, चित्रकला के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश लोगों तक पहुंचाया। अभियान के दौरान बच्चों ने विशेष रूप से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने अपने निर्धारित लेन में वाहन चलाने तथा शराब पीकर वाहन न चलाने के प्रति जागरूक किया। इस मौके पे विद्यालय के निदेशक राकेश कुमार, प्रबंधक निदेशक डॉ रूपेश कुमार, प्राचार्य सी.एल. प्रजापति एवं विद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित थे।
संत माईकल + 2 स्कूल मूरी के द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान।












