---Advertisement---

सीएम हेमंत सोरेन से AASAA प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, आदिवासी महासभा में शामिल होने का दिया निमंत्रण

On: January 29, 2026 9:24 AM
---Advertisement---

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार (28 जनवरी) को कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में ऑल आदिवासी स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ़ आसाम (AASAA) के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 1 फरवरी 2026 को आसाम के तिनसुकिया जिले के मार्घेरिटा स्थित बोरगोलाई फील्ड में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम ‘आदिवासी महासभा 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का सादर आमंत्रण दिया।


प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम के उद्देश्य, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, शिक्षा, अधिकारों और सामाजिक एकता को लेकर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह महासभा आदिवासी समुदाय की सांस्कृतिक पहचान, छात्र हितों और सामाजिक सशक्तिकरण को मजबूती देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए आदिवासी समाज के शैक्षणिक, सामाजिक और संवैधानिक अधिकारों के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि आदिवासी युवाओं की भूमिका समाज के विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण है और ऐसे आयोजन सामाजिक चेतना को मजबूत करते हैं।


इस अवसर पर राज्य के मंत्री श्री चमरा लिंडा भी उपस्थित रहे। वहीं प्रतिनिधिमंडल में ऑल आदिवासी स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ़ आसाम की सेंट्रल कमेटी के अध्यक्ष श्री रेजन होरो, उपाध्यक्ष श्री डेविड तिर्की, उपाध्यक्ष श्री अमरजीत केरकेट्टा, उपाध्यक्ष श्री अल्बर्ट ओरिया सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सीएम हेमंत सोरेन ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

जमशेदपुर: सुबह 10:00 से 2 घंटे बिजली कई क्षेत्रों में रहेगी गुल, देख कहीं आपका भी!

बोकारो में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़, 4000 लीटर शराब और 8 लाख नकदी बरामद; 3 गिरफ्तार

नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत असंवैधानिक!राष्ट्रपति से चुनाव पर रोक व निरस्त करने की मांग

पलामू में इंसानियत शर्मसार: पैसों के लालच में मां ने नाबालिग बेटी की बुजुर्ग से करा दी शादी, आरोपी गिरफ्तार

मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर के लिए संध्या सिंह को एनडीए की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरी झंडी, बुधवार को करेगी नामांकन