बालूमाथ (लातेहार): बालूमाथ सीसीएल के राजहरा एरिया द्वारा संचालित तेतरियाखाड़ कोलियरी में हाईवा के परिचालन पर रोक की मांग को लेकर विस्थापित एवं प्रभावित ग्रामीणों का धरना लगातार 26वें दिन भी जारी रहा। धरना का नेतृत्व विस्थापित प्रभावित नेता प्रतिनिधि रौशन यादव कर रहे हैं।
रौशन यादव ने बताया कि इस आंदोलन में बालूमाथ एवं बसिया पंचायत के ग्रामीण संयुक्त रूप से भाग ले रहे हैं। धरना में नौकरी, मुआवजा सहित तेतरियाखाड़ कोलियरी में हाईवा के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग की जा रही है। धरना स्थल पर दिन-रात ग्रामीणों की उपस्थिति बनी हुई है और रात के समय भी दर्जनों लोग धरना में शामिल रहते हैं।

धरना कार्यक्रम के दौरान बालूमाथ ट्रक ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव कुमार सिन्हा ने कहा कि किसी भी कीमत पर हाईवा का परिचालन नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय ट्रकों की कमाई पर ही क्षेत्र के हजारों लोगों की आजीविका और बाजार निर्भर है। ट्रकों के संचालन से बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिलता है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सीसीएल द्वारा आज तक क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं की कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। धरना स्थल पर मौजूद लोगों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
धरना में कमलेश सिंह, नामेश्वर गुप्ता, काली यादव, जगदीश यादव, मो. नासिर, मो. अलीम, रविंद्र यादव, मंटू साव, नागदेव यादव, रवि यादव, संतोष यादव, जगरनाथ यादव, दिलीप यादव, तिवारी यादव, रामपति साव, जागेश्वर साव, तिलकधारी साव, पंकज कुमार, मनोज साव, अजय चौधरी, संजय उरांव, अशोक यादव, बाली यादव, सुनील यादव, राजेश राम, शुभम कुमार, दीपू गुप्ता, मो. शमीम, महादेव यादव, मो. सदाम, मो. अरशद, मो. मुस्तफा, मो. दानिश, मो. वारिश, मो. पप्पू, महेंद्र भुइयां, संजय यादव सहित सैकड़ों की संख्या में विस्थापित ग्रामीण उपस्थित रहे।














